फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’, ‘सुपरमैन’ भी उतरी नीचे

Tue, 15 Jul 2025 08:05 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 15 Jul 2025 08:05 AM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए मंडे टेस्ट काफी अहम होता है। जानते हैं इस बार मंडे टेस्ट में ‘मालिक’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘सुपरमैन’ का कैसा रहा हाल।

विज्ञापन
Box Office Collection Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan And Superman Earning Fallen On Monday
मालिक, सुपरमैन और आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के पास ऑप्शन में कई फिल्में मौजूद हैं। इनमें एक्शन से लेकर रोमांस तक और हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं। हालांकि, बॉलीवुड पर हॉलीवुड भारी पड़ता नजर आ रहा है। जानते हैं सोमवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा बीता।

Box Office Collection Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan And Superman Earning Fallen On Monday
फिल्म 'मालिक' - फोटो : इंस्टाग्राम

मालिक
राजकुमार राव की एक्शन फिल्म ‘मालिक’ दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पा रही है, जितने की उम्मीद मेकर्स ने लगाई थी। 3.75 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘मालिक’ ने शनिवार और रविवार को तो बढ़त बनाई और दोनों दिन 5.25 करोड़ की कमाई की। लेकिन पहले सोमवार को ही फिल्म की कमाई काफी नीचे आ गई। सोमवार को अपने चौथे दिन ‘मालिक’ सिर्फ 1.6 करोड़ रुपए ही जुटा पाई। जिससे चार दिनों में फिल्म की कमाई 15.85 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।

Box Office Collection Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan And Superman Earning Fallen On Monday
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : IMDb

आंखों की गुस्ताखियां
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही औंधे मुंह गिरी है। बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 30 लाख से अपनी शुरुआत करने वाली इस फिल्म को वीकेंड का भी कोई खास लाभ नहीं मिला है। फिल्म ने शनिवार-रविवार को सिर्फ 50-50 लाख की कमाई की। लेकिन सोमवार को फिल्म एक दम से धड़ाम हो गई और सिर्फ 15 लाख रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई चार दिनों में सिर्फ 1.45 करोड़ ही हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan And Superman Earning Fallen On Monday
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरमैन
बॉलीवुड फिल्मों पर हॉलीवुड की ‘सुपरमैन’ भारी पड़ी है। खराब रिव्यू के बावजूद ‘सुपरमैन’ ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार (9.50) और रविवार (9.25) को फिल्म की कमाई में और भी उछाल आया। हालांकि, सोमवार को ‘सुपरमैन’ की भी कमाई गिरी और फिल्म सिर्फ 2.3 करोड़ ही कमा पाई। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई अब 28.3 करोड़ रुपए हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Maalik Aankhon Ki Gustaakhiyan And Superman Earning Fallen On Monday
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया

मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ अच्छे रिव्यू के बाद अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत के बाद के फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 26.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब अपने दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई करोड़ से नीचे आ गई और फिल्म सिर्फ 98 लाख रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से अब फिल्म की कुल कमाई 39.48 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed