{"_id":"680afaa0f459e1b99a01fba5","slug":"box-office-collection-of-akshay-kumar-kesari-2-sunny-deol-jaat-odela-2-good-bad-ugly-2025-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघरों में दर्शकों को निहारती दिखी ‘केसरी 2’, जानें गुरुवार के दिन ‘जाट’ से लेकर ‘ओडेला 2’ तक का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिनेमाघरों में दर्शकों को निहारती दिखी ‘केसरी 2’, जानें गुरुवार के दिन ‘जाट’ से लेकर ‘ओडेला 2’ तक का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:30 AM IST
सार
Box Office Collection: गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट देखने को मिली। अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ से लेकर ‘ओडेला 2’ तक को नहीं मिल रहे दर्शक। आइए जानते हैं इन फिल्मों का क्या रहा कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ सिमटती हुई नजर आ रही है। गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए खास नहीं रहा। सभी फिल्मों में भारी गिरावट देखने को मिली, चाहे वो सनी देओल की ‘जाट’ हो या अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’। ‘ओडेला 2’ ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। ‘केसरी 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल साबित हो रही है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कितना रहा फिल्मों का कलेक्शन।
2 of 5
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी 2
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बीते दिन यानी गुरुवार को 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आपको बताते चलें कि 'केसरी 2' ने अपने ओपनिंग डे के दिन 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने इजाफा करते हुए 9.50 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को इसने 12 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। वहीं, इसके बाद से फिल्म में भारी गिरावट देखने को मिली। अभी तक फिल्म ने कुल मिलाकर 46.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है।
3 of 5
जाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाट
सनी देओल की 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद अब सिमटती हुई नजर आ रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। अब बीते हफ्ते से फिल्म में काफी तेज गिरावट देखन को मिली। गुरुवार के दिन 'जाट' ने सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं बात करें कुल कलेक्श की तो अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा विनीत कुमार सिंह, रणदीप हुड्डा जैस दिग्गज कलाकार मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुड बैड अग्ली
- फोटो : एक्स
गुड बैड अग्ली
दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अजित कुमार इस समय अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से चर्चा में हैं। लगभग 30 करोड़ से अपने ओपनिंग डे की शुरुआत करने वाली फिल्म अब पिछले हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को ढूढ़ती नजर आ रही है। गुरुवार को 'गुड बैड अग्ली' ने 1.25 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, अभी तक कुल फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 144.63 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
5 of 5
ओडेला 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अब बुरा हाल है। गुरुवार के दिन 'ओडेला 2' ने 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अभी तक तमन्ना भाटिया की फिल्म ने 5.03 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।