{"_id":"67cbae2c63a5179a4c0b4a36","slug":"box-office-collection-of-chhaava-and-sohum-shah-film-crazy-day-wise-earning-check-here-2025-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से ‘छावा’ बस इतनी दूर, ‘क्रेजी’ को बजट निकालने में भी मुश्किल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से ‘छावा’ बस इतनी दूर, ‘क्रेजी’ को बजट निकालने में भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 08 Mar 2025 08:20 AM IST
सार
Box Office Report: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ जल्द ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म की बंपर कमाई लगातार 22वें दिन भी जारी है। सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ के सामने लागत के पैसे भी निकाल पाने की मुश्किल आ पड़ी है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09 और @sohumshahfilms
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस एक कदम की दूरी पर है। तीसरे हफ्ते भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरी ओर सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ की कमाई पिछले कई दिनों से एक ही रफ्तार में हो रही है। हालांकि, फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया?
2 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
‘छावा’ का 22 दिन का कलेक्शन
‘छावा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 22वें दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म पहले ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
3 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर
फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 492.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते इसने 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस एक कदम की दूरी पर है। वीकएंड पर अगर इसकी कमाई में उछाल आया तो फिल्म यह आंकड़ा बड़े ही आराम से पार कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रेजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sohumshahfilms
‘क्रेजी’ का आठवें दिन का कलेक्शन
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ बॉक्स ऑफिस पर एक ही रफ्तार से कमाई कर रही है। फिल्म ने एक करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को समीक्षकों से तो काफी सराहना मिली, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शक इसे देखने कम ही पहुंचें।
विज्ञापन
5 of 5
क्रेजी
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
‘क्रेजी’ का कुल कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्रेजी ने एक हफ्ते में महज 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज के पहले तीन दिन छोड़ दें तो फिल्म का कलेक्शन लाखों में ही हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में फिल्म की लागत भी निकल पाना मुश्किल लग रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।