{"_id":"67cad92f7c2f7b876e051713","slug":"sikandar-to-bhool-bhulaiya-released-on-eid-know-the-box-office-collection-2025-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Films on Eid: सलमान के अलावा इन अभिनेताओं की ईद पर रिलीज हुई फिल्म, दर्शकों का जीता दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Films on Eid: सलमान के अलावा इन अभिनेताओं की ईद पर रिलीज हुई फिल्म, दर्शकों का जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:02 PM IST
सार
Films on Eid: ईद पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो पहले ईद पर रिलीज हुईं और कामयाबी रहीं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ईद पर रिलीज हुई फिल्म
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की अदाकारी वाली फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है। गाने को लोगों ने खूब सराहा है। उम्मीद है कि फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं ईद पर रिलीज हुई हैं। इन्हें भी खूब तारीफ मिली है।
2 of 6
बेटा
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
बेटा
साल 1992 में फिल्म 'बेटा' रिलीज हुई। इसी फिल्म से माधुरी दीक्षित ने डेब्यू किया था। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर थे। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। इसे खूब सराहा गया था।
3 of 6
अनाड़ी
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
अनाड़ी
अनाड़ी फिल्म साल 1993 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में वेंकटेश और करिश्मा कपूर अहम किरदार में थीं। फिल्म का निर्देशन के मुरली मोहना राव ने किया था। फिल्म ने उस वक्त 3 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कभी खुशी कभी गम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
कभी खुशी कभी गम
साल 2001 में रिलीज होने वाली फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' भी उन फिल्मों में शामिल है जो ईद पर रिलीज हुई थी। साल 2001 में आई इस फिल्म में अहम किरदार में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन थे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।
विज्ञापन
5 of 6
कल हो न हो
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
कल हो न हो
'कल हो न हो' फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसको करण जौहर ने लिखा था और इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान, जया बच्चन और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार अदा किया था। फिल्म को काफी सराहना मिली थी। फिल्म ने 38 करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।