फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 2025 की पहली 500 करोड़ी बनी ‘छावा’, ‘क्रेजी’ की कमाई में भी बढ़त; जानिए शनिवार का कलेक्शन

Sun, 09 Mar 2025 08:20 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 09 Mar 2025 08:20 AM IST
सार

Box Office Report:  शनिवार को ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ की कमाई में भी बढ़त देखने को मिली है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शनिवार को कितने का कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Box office collection of chhaava vicky kaushal movie crosses 500 crore sohum shah crazxy earning increased
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09 और @shah_sohum
शनिवार को ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया, जिसकी बदौलत फिल्म बंपर कमाई कर रही है। रिलीज के 23वें दिन फिल्म की कमाई में एक बड़ी उछाल भी देखने को मिली। दूसरी ओर सोहम शाह की ‘क्रेजी’ के कलेक्शन में भी बढ़त हुई। जहां, फिल्म अब तक लाखों में कारोबार कर रही थी। यह आंकड़ा अब करोड़ में पहुंच गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया। 
Box office collection of chhaava vicky kaushal movie crosses 500 crore sohum shah crazxy earning increased
ऐतिहासिक फिल्मों में छावा ने मारी बाजी - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

‘छावा’ का कलेक्शन 500 करोड़ पार
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 23वें दिन 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी ‘छावा’ अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।

Box office collection of chhaava vicky kaushal movie crosses 500 crore sohum shah crazxy earning increased
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘छावा’ का कुल कलेक्शन
फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 508.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया है। पहले हफ्ते इसने 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की। अब वीकएंड पर इसकी कमाई में आई उछाल की बदौलत फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of chhaava vicky kaushal movie crosses 500 crore sohum shah crazxy earning increased
बॉक्स ऑफिस पर क्रेजी का हाल बेहाल - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum

नौवें दिन ‘क्रेजी’ की कमाई में आया उछाल
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर बढ़त हासिल की। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। समीक्षकों से सराहना मिलने के बाद भी फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है।
 

विज्ञापन
Box office collection of chhaava vicky kaushal movie crosses 500 crore sohum shah crazxy earning increased
क्रेजी में सोहम शाह ने निभाया है मुख्य अभिनय - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
‘क्रेजी’ का कुल कलेक्शन
‘क्रेजी’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में फिल्म की लागत भी निकल पाना मुश्किल लग रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed