{"_id":"688d137f26df6d80370f10fb","slug":"box-office-collection-of-kingdom-and-mahavatar-narsimha-both-films-equal-earnings-on-friday-2025-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kingdom-Mahavatar Narsimha Collection: ‘किंगडम’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के बीच टक्कर, शुक्रवार को हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kingdom-Mahavatar Narsimha Collection: ‘किंगडम’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के बीच टक्कर, शुक्रवार को हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:02 AM IST
सार
Kingdom-Mahavatar Narsimha Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिली। इनमें हिंदी और साउथ दोनों भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किंगडम और महावतार नरसिम्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने दस्तक दी है। इन दो नई बॉलीवुड फिल्मों के बीच साउथ की दो फिल्में ‘किंगडम’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। अब जानते हैं कि शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों ने किया कैसा प्रदर्शन।
2 of 5
जानिए विजय की फिल्म किंगडम में हुई किस साउथ अभिनेत्री की एंट्री
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
‘किंगडम’ ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ जिसे हिंदी में साम्राज्य के नाम से रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ‘किंगडम’ ने दूसरे दिन शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक 7.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इस तरह से दो दिनों में फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
किंगडम
- फोटो : यूट्यूब
स्पाई थ्रिलर है ‘किंगडम’
‘किंगडम’ एक तेलुगु स्पॉई ड्रामा फिल्म है। गौथम तिन्ननुरी निर्देशित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक ऑफिसर की भूमिका निभाई है, वह अलग-अलग मिशन को अंजाम देता है। मगर अब वह ऐसे मिशन का हिस्सा है, जिसमें उसका सामना अपने ही भाई से होने वाला है। फिल्म की कहानी में विजय का किरदार श्रीलंका के एक जेल में जाता है, जहां उसको एक पावरफुल सिंडिकेट को खत्म करना है। लेकिन इस मिशन में चैलेंज यह है कि पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड उसका भाई है, जो कई साल पहले विजय से अलग हो गया था। अब अपने परिवार और कर्तव्य में से विजय का किरदार किसे चुनेगा, यह फिल्म ‘किंगडम’ की स्टोरीलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : यूट्यूब
लगातार मजबूत बनी ‘महावतार नरसिम्हा’
वहीं दूसरी ओर एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपने दूसरे शुक्रवार को 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : एक्स
पहले हफ्ते की 44.5 करोड़ रुपए की कमाई
‘महावतार नरसिम्हा’ ने धीमी शुरुआत के बाद लोगों की सराहना के बाद रफ्तार पकड़ी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 44.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद अब दूसरे हफ्ते के पहले दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अच्छी शुरुआत की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।