फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhadak 2 Day 1 Collection: ओपनिंग डे पर ढेर हुई ‘धड़क 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ही नहीं ‘सैयारा’ से भी रही पीछे

Fri, 01 Aug 2025 09:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 01 Aug 2025 09:35 PM IST
सार

Dhadak 2 Box Office Collection: ‘सैयारा’ के बाद अब ‘धड़क 2’ के रूप में एक और लव स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का मुकाबला सन ऑफ सरदार 2 से है। जानिए पहले दिन ‘धड़क 2’ ने की कितनी कमाई और कौन पड़ा किस पर भारी।

विज्ञापन
Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2 1st Day Box Office Collection Siddhant Chaturvedi Movie Slow Start On Day 1
धड़क 2 रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की लव स्टोरी फिल्म ‘धड़क 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म एक सामाजिक मुद्दे को उठाती है। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से होना है। अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जानते हैं पहले दिन क्या रहा ‘धड़क 2’ का हाल।

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2 1st Day Box Office Collection Siddhant Chaturvedi Movie Slow Start On Day 1
'धड़क 2' - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन ऐसी हुई ‘धड़क 2’ की शुरुआत
‘सैयारा’ जैसी लव स्टोरी का खुमार अभी लोगों के जेहन से पूरी तरह से उतरा भी नहीं था। अब एक और लव स्टोरी ‘धड़क 2’ लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ गई है। इस बार मुख्य भूमिका में हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी। अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक ‘धड़क 2’ ने अपने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2 1st Day Box Office Collection Siddhant Chaturvedi Movie Slow Start On Day 1
धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’
सिद्धांत और तृप्ति की फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से है। हालांकि, दोनों फिल्मों के जॉनर अलग-अलग हैं। ‘सन ऑफ सरदार 2’ जहां एक कॉमेडी फिल्म है, वहीं ‘धड़क 2’ एक लव स्टोरी है, जो एक सामाजिक मुद्दे पर भी बात करती है। लेकिन एक ही दिन दोनों फिल्मों के रिलीज होने के चलते दोनों की तुलना तो की ही जाएगी। ऐसे में पहले दिन अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिद्धांत की ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ती नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक ‘धड़क 2’ जहां सिर्फ 3.35 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ का कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपए रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2 1st Day Box Office Collection Siddhant Chaturvedi Movie Slow Start On Day 1
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब- @dharmaproductions

‘सैयारा’ ने भी की 'धड़क 2' से ज्यादा कमाई
'धड़क 2' के रिलीज होने पर फिल्म की तुलना 15 दिन पहले रिलीज हुई ‘सैयारा’ से भी की जा रही है। क्योंकि 'सैयारा' भी एक लव स्टोरी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। लेकिन 'धड़क 2' सैयारा से काफी पीछे नजर आती है। क्योंकि जहां 'धड़क 2'  ने अपने पहले दिन सिर्फ 3.35 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। वहीं 'धड़क 2'  से ज्यादा कमाई सैयारा ने अपने 15वें दिन तक की है। आज अपने 15वें दिन 'सैयारा' ने 4.25 करोड़ रुपए की कमाई खबर लिखे जाने तक कर ली है। ये 'धड़क 2' से ज्यादा है। इससे साफ होता है कि 'धड़क 2' लोगों को लुभाने में सफल नहीं हो पा रही है। अब देखना ये है कि क्या इस सुस्त शुरुआत के बाद ‘धड़क 2’ के कलेक्शन में वीकेंड पर बड़ी उछाल आती है या नहीं। 

विज्ञापन
Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2 1st Day Box Office Collection Siddhant Chaturvedi Movie Slow Start On Day 1
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब
जातिगत मुद्दे पर बात करती है ‘धड़क 2’
‘धड़क 2’ दो अलग-अलग जाति वर्ग से आने वाले लोगों की प्रेम कहानी है। फिल्म में जातिगत व्यवस्था के मुद्दे को उठाया गया है और दिखाया गया है कि किस तरह से 21वीं सदी में भी जाति एक बड़ा मुद्दा है। ‘धड़क 2’ को शाजिया इकबाल ने निर्देशित किया है। बतौर निर्देशक ये शाजिया की पहली फिल्म है। सिद्धांत और तृप्ति के अलावा फिल्म में नासिर हुसैन, सौरभ सचदेवा और विपिन शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed