सब्सक्राइब करें

Box Office: ओपनिंग डे पर ‘मेट्रो इन दिनों’ से आगे निकली ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ', जानें अन्य फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 05 Jul 2025 08:37 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमा प्रेमियों के लिए इस समय आनंद ही आनंद है, क्योंकि थिएटर में बॉलीवुड और साउथ से लेकर हॉलीवुड की फिल्में दिखाई जा रही है। शुक्रवार से अब 'मेट्रो इन दिनों' और 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भी रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं कैसा रहा शुक्रवार को फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 

विज्ञापन
Box office collection of metro in dino jurassic world rebirth maa kannappa f1 sitaare zameen par
मेट्रो इन दिनों और जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इस वक्त कई दिग्गज कलाकारों की फिल्में देखने को मिल रही है, जिसमें काजोल की फिल्म 'मां' भी शामिल है। अब शुक्रवार को दिग्गज एक्टर्स से सजी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' भी आ चुकी है। इसके अलावा हॉलीवुड की फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भी थिएटर में मौजूद है, जो आपको डायनासोर की दुनिया में ले जा रहा है। वहीं अब सिनेमाघरों में बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड की फिल्में मौजूद हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ।

Trending Videos
Box office collection of metro in dino jurassic world rebirth maa kannappa f1 sitaare zameen par
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया

मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जो मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट का 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुमप खेर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अली फजल जैसे कलाकार मौजूद हैं। 'मेट्रो इन दिनों' के गानें दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के लिए वीकएंड कैसा साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of metro in dino jurassic world rebirth maa kannappa f1 sitaare zameen par
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ - फोटो : IMDb

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
हॉलीवुड की मोस्ट एडवेंचरस फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म 'जुरासिक पार्क' फ्रैंचाइज की 7वीं और 'जुरासिक वर्ल्ड' सीरीज की चौथी फिल्म है। 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। यह फिल्म एक बार फिर से दर्शकों को डायनासोर की दुनिया में ले जा रही है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

Box office collection of metro in dino jurassic world rebirth maa kannappa f1 sitaare zameen par
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

मां
काजोल की फिल्म 'मां' अब सिनेमाघरों में सिमटती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। 'मां' फिल्म ने बीते शुक्रवार को मात्र 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि गुरुवार को फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक 8 दिनों में फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 27.50 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Box office collection of metro in dino jurassic world rebirth maa kannappa f1 sitaare zameen par
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : X

कन्नप्पा
विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' को भी सिनेमाघरो में रिलीज हुए 8 दिन हो चुके है। यह फिल्म अब लाखों में सिमटती नजर आ रही। इस फिल्म ने शुक्रवार को मात्र 35 लाख रुपये कमाए, बल्कि गुरुवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुयपे कमाए थे। 'कन्नप्पा' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 30.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार मौजूद हैं, जैसे अक्षय कुमार, मोहनलाल, प्रभास और काजल अग्रवाल आदि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed