फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zayed Khan Bday: 'मैं हूं ना' से लेकर 'युवराज' तक, इन फिल्मों में जायद खान ने निभाए यादगार किरदार

Sat, 05 Jul 2025 08:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Jul 2025 08:36 AM IST
सार

Zayed Khan Birthday Special: जायद खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। आज उनके जन्मदिन पर पांच फिल्मों में उनके किरदार के बारे में जानते हैं।

 

विज्ञापन
Zayed Khan Birthday Special Zayed 5 Characters in Bollywood Films
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता जायद खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' और 'युवराज' से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। फिल्मों में अच्छी अदाकारी करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला। अपने करियर में पहले उन्होंने कई फिल्मों में अच्छी अदाकारी की, इसके बाद 2015 के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली। 5 जुलाई 1980 को जन्मे जायद खान के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके पांच किरदारों के बारे में, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई।

Zayed Khan Birthday Special Zayed 5 Characters in Bollywood Films
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

चुरा लिया है तुमने
फिल्म 'चुरा लिया है तुमने (2003)' में जायद खान ने एक अधिकारी की भूमिका निभाई है। फिल्म में ईशा देओल एक ऐसी लड़की होती हैं जिनके बारे में लोगों को शक है कि उनके पास बहुत पैसे हैं। उनसे पैसे छीनने के लिए लोग साजिश करते हैं। इसमें जायद खान भी शामिल होते हैं। हालांकि ईशा देओल को आखिर में पता चलता है कि जायद खान उनकी दौलत के लिए उनसे नहीं मिलते, बल्कि वह उनके केस के अधिकारी हैं। जायद खान ईशा देओल की मदद करते हैं और आखिर में उनसे शादी करते हैं। फिल्म में जायद खान की अदाकारी की खूब तारीफ हुई है।

Zayed Khan Birthday Special Zayed 5 Characters in Bollywood Films
शाहरुख खान के साथ जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मैं हूं ना
'मैं हूं ना (2004)' में जायद खान ने एक आजाद ख्याल कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया है। फिल्म में वह अमृता राव के अच्छे दोस्त बने हैं। शाहरुख खान उनके सौतेले भाई बने हैं। जायद पहले शाहरुख खान का मजाक उड़ाते हैं। एक बार शाहरुख खान जायद खान की जान बचाते हैं। इसके बाद जायद खान उनके अच्छे दोस्त हो जाते हैं। फिल्म के आखिर में शाहरुख खान, जायद खान और अपनी सौतेली मां के साथ रहने लगते हैं। फिल्म में जायद खान के अल्हड़ लड़के का किरदार लोगों को खूब पसंद आया।

यह खबर भी पढ़ें: Anshula: मां-बाप के तलाक के लिए खुद को जिम्मेदार मानती थीं अंशुला कपूर, कहा- 'जान्हवी के पैदा होने के बाद...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Zayed Khan Birthday Special Zayed 5 Characters in Bollywood Films
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

वादा
फिल्म 'वादा (2005)' में जायद खान ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो पहले एक लड़की से साथ प्यार करता है बाद में उसके खिलाफ साजिश करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि जायद खान अमीषा पटेल के साथ रिश्ते में होते हैं। एक गलतफहमी की वजह से उनका रिश्ता टूट जाता है। इसके बाद अमीषा पटेल जायद खान के बिजनेस पार्टनर अर्जुन रामपाल से शादी कर लेती हैं। फिर अमीषा पटेल की मौत हो जाती है। फिल्म में जायद खान ने अपने रोल को दमदार तरीके से निभाया है।

विज्ञापन
Zayed Khan Birthday Special Zayed 5 Characters in Bollywood Films
दस फिल्म में जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया

दस

साल 2005 तक जायद खान ने फिल्मी दुनिया में अपनी अच्छी पकड़ बना ली थी। यही वजह रही कि उन्हें फिल्म 'दस' में अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। जायद खान अभिनीत फिल्म 'दस' में आतंकवाद, बम विस्फोट और अपहरण की कहानी दिखाई गई है। इसमें जायद खान ने अच्छा किरदार निभाया है। फिल्म में जो चुनौतियां दिखाई गई हैं। जायद खान ने उन चुनौतियों का सामना किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed