हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ अपने नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। भारत समेत दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई ने दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स दोनों को प्रभावित किया है।
Jurassic World Rebirth: पहले दिन फिल्म की शानदार शुरुआत, जानें कितना किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Jurasic World Rebirth Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने भारत में पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने कितने करोड़ कमाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन की कमाई में 9 करोड़ का आंकड़ा पार
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 9.03 करोड़ की नेट कमाई की है। हिंदी, अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये कमाई ट्रेड फिगर के अनुसार बताई जा रही है और ये 2022 में रिलीज हुई 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' की शुरुआती कमाई से ज्यादा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रहा जोरदार प्रदर्शन
जहां भारत में फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से बेहतर रही, वहीं अमेरिका और बाकी देशों में भी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अमेरिका में फिल्म ने पहले दिन 30 मिलियन डोलर (लगभग 250 करोड़ रुपये) और दूसरे देशों से 26 मिलियन डोलर (लगभग 217 करोड़ रुपये) की कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर कुल 56 मिलियन डोलर (467 करोड़) का कारोबार किया है। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड (4 जुलाई) को ध्यान में रखते हुए फिल्म की कमाई 133 मिलियन डोलर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
फ्रेंचाइजी का भारत से पुराना नाता
जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी का भारत में एक खास स्थान रहा है। 1994 में रिलीज हुई 'जुरासिक पार्क' पहली हॉलीवुड फिल्म थी जिसने भारत में 10 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद से हर पार्ट ने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। 2022 में आई 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' ने भारत में 11.5 मिलियन डोलर यानी करीब 95.45 करोड़ रुपये कमाए थे और वर्ल्डवाइड 1 बिलियन डोलर क्लब में शामिल हुई थी।
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। फिल्म का कुल बजट 180 मिलियन डोलर यानी लगभग 1537 करोड़ रुपये है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में से एक बनाता है।