फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे दिन ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का हुआ ये हाल, जानें ‘धुरंधर’ और 'इक्कीस' की सोमवार को हुई कितनी कमाई

Tue, 13 Jan 2026 08:01 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 13 Jan 2026 08:01 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में प्रभास की ‘द राजा साब’ नई रिलीज फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। जानिए सोमवार को इन फिल्मों ने की कितनी कमाई…

विज्ञापन
Box Office Collection Prabhas Starrer The Raja Saab Dhurandhar And Ikkis Collection On Monday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में चल रही हैं। ‘धुरंधर’ के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। जानते हैं अब सोमवार को ‘द राजा साब’ समेत बाकी फिल्मों का रहा कैसा प्रदर्शन?

Box Office Collection Prabhas Starrer The Raja Saab Dhurandhar And Ikkis Collection On Monday
फिल्म 'द राजा साब' - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को गिरी ‘द राजा साब’ की कमाई
प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, सोमवार को अब फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। सोमवार को ‘द राजा साब’ सिर्फ 6.29 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है। 

Box Office Collection Prabhas Starrer The Raja Saab Dhurandhar And Ikkis Collection On Monday
द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया

‘द राजा साब’ का कलेक्शन

  • ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • इससे पहले 9.15 करोड़ रुपए फिल्म ने पेड प्रिव्यू में भी कमाए थे।
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई 26 करोड़ रुपए रही थी।
  • वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपए रही थी।
  • अब चौथे दिन फिल्म ने 6.29 करोड़ रुपए ही जुटाए हैं।
  • इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 114.29 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Prabhas Starrer The Raja Saab Dhurandhar And Ikkis Collection On Monday
धुरंधर - फोटो : X

‘धुरंधर’ का कलेक्शन

  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 39 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
  • फिल्म ने 39वें दिन अपने छठे सोमवार को 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
  • इससे पहले छठे रविवार को फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • इस तरह से अब 39 दिनों में सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन 807.90 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
Box Office Collection Prabhas Starrer The Raja Saab Dhurandhar And Ikkis Collection On Monday
इक्कीस - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘इक्कीस’ की गिरी कमाई

  • अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ अच्छे रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।
  • पहले हफ्ते सिर्फ 25.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली फिल्म, दूसरे हफ्ते में भी संघर्ष कर रही है।
  • फिल्म ने 12वें दिन यानी सोमवार को सिर्फ 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।
  • इससे पहले रविवार को फिल्म की कमाई 1.30 करोड़ रुपए रही थी।
  • इस तरह से अब 12 दिनों में ‘इक्कीस’ का कुल कलेक्शन 29.15 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed