फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: ‘भूल चूक माफ’ की धीमी शुरुआत, लाखों में सिमटी ‘केसरी वीर’; जानें बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल

Sat, 24 May 2025 09:41 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 24 May 2025 09:41 AM IST
सार

Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ अब रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ‘केसरी वीर’ से क्लैश हुआ है। जानते हैं पहले दिन कैसी रही इन फिल्मों की कमाई।

विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Slow Start On First Day While Kesari Veer Earnings In Lacs
भूल चूक माफ और केसरी वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ और सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ प्रमुख रहीं, जिनका दर्शक इंतजार कर रहे थे। जबकि 'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' और 'रेड 2' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। जानते हैं शुक्रवार को कैसा रहा इन फिल्मों का हाल।

Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Slow Start On First Day While Kesari Veer Earnings In Lacs
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ कई रिलीज डेट बदलने के बाद फाइनली रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। अपने पहले दिन इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अपना खाता खोला। ऐसे में वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Slow Start On First Day While Kesari Veer Earnings In Lacs
'केसरी वीर' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केसरी वीर
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की ‘केसरी वीर’ भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आई। हालांकि, फिल्म अपने पहले दिन करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई। केसरी वीर की पहले दिन की कमाई सिर्फ 25 लाख रुपए में सिमटकर रह गई। फिल्म को लेकर काफी हाइप क्रिएट किया जा रहा था, लेकिन पहले दिन की कमाई देखकर मेकर्स को जरूर निराशा हाथ लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Slow Start On First Day While Kesari Veer Earnings In Lacs
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग
एक ओर जहां नई फिल्मों की धीमी शुरूआत हुई है, वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा करने के बाद भी ठीक-ठाक स्पीड से आगे बढ़ रही है। मिशन इम्पॉसिबल 8 ने अपने सातवें दिन शुक्रवार को 4.23 करोड़ की कमाई की। इससे पहले गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 4.65 करोड़ रहा था। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई अब 58.75 करोड़ रुपए हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Slow Start On First Day While Kesari Veer Earnings In Lacs
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड 2
1 मई को रिलीज हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर सिमटने लगी है। फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार को 1.03 करोड़ की कमाई की। इससे पहले गुरुवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ का कारोबार किया था। अब तक 23 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 157.89 करोड़ तक पहुंच चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed