इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' ने तहलका मचा दिया है, तो दूसरी ओर कमल हासन की 'ठग लाइफ' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं 'भूल चूक माफ' और हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' की भी कमाई सुर्खियों में बनी हुई है। आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म कितना कमा रही है और दर्शकों का रुख किस ओर है।
Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' 100 करोड़ के पार, 'ठग लाइफ' की धीमी रफ्तार, जानें बाकी फिल्मों का हाल
Housefull 5 Vs Thug Life Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में ऑडियंस को एंटरटेन कर रही हैं। जहां एक तरफ ‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का है तो वहीं एक्शन का फुल डोज ‘ठग लाइफ’ से मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हाउसफुल 5' की शानदार शुरुआत
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल 5' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन जहां करीब 24 करोड़ की ओपनिंग ली, वहीं रविवार को यह आंकड़ा 32 करोड़ के पार पहुंच गया। फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 13.50 का नंबर छू लिया, जिसके बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 101 करोड़ हो गया है। लगातार बढ़ती कमाई के साथ यह साफ हो गया है कि दर्शकों को फिल्म की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट खूब पसंद आ रहा है।
बता दें 'हाउसफुल 5' से पहले इस साल सिकंदर, छावा, रेड 2 और स्काईफोर्स ही ऐसी फिल्में हैं जो भारत में 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं। छावा ने तो महज 3 दिन में ही इस आकंड़े को पीछे छोड़ दिया था। ताहिर जासूस पैपराजी पेज पर 'हाउसफुल 5' की कमाई से जुड़ा पोस्ट किया गया है।
View this post on Instagram
A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)
'ठग लाइफ' की गिरती परफॉर्मेंस
कमल हासन और मणिरत्नम की मच अवेटेड फिल्म 'ठग लाइफ' की शुरुआत जोरदार रही, लेकिन शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की कमाई में तेज गिरावट देखी गई। पहले दिन 15.5 करोड़ के साथ ओपनिंग करने के बाद सोमवार को यह आंकड़ा महज 3.25 करोड़ रहा, जो अब तक का सबसे कम नंबर रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिससे इसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 40 करोड़ कमाए हैं, जो उम्मीदों के मुताबिक बहुत कम है।
'भूल चूक माफ' की स्थिर कमाई
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' ने कम बजट की फिल्म होते हुए भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने 18वें दिन 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक कुल 69.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में जोरदार कमाई के बाद, दूसरे हफ्ते में रफ्तार थोड़ी कम हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। कंटेंट आधारित सिनेमा को चाहने वालों से फिल्म को सराहना मिल रही है।
'मिशन इंपॉसिबल 8' ने भी जमाया रंग
टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' को भी भारतीय दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने अब तक कुल 117.32 करोड़ की कमाई कर ली है। इंग्लिश और हिंदी दोनों वर्जन में फिल्म को सराहा गया है, खासकर एक्शन सीक्वेंस और टॉम क्रूज की परफॉर्मेंस ने लोगों को सिनेमाघरों तक खींचा है। अपने 24वें दिन फिल्म ने हिंदी वर्जन में 14 लाख कमाए वहीं इंग्लिश वर्जन में 18 लाख का आकंड़ा छू लिया।