{"_id":"6847077003238949d304e85f","slug":"housefull-5-day-4-box-office-collection-akshay-kumar-starrer-movie-nearing-100-crore-in-four-days-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Housefull 5 Day 4 Collection: चौथे दिन 100 करोड़ के दहलीज पर पहुंची ‘हाउसफुल 5’, जानें सोमवार को कितनी की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Housefull 5 Day 4 Collection: चौथे दिन 100 करोड़ के दहलीज पर पहुंची ‘हाउसफुल 5’, जानें सोमवार को कितनी की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:43 PM IST
सार
Housefull 5 Box Office Report: शुक्रवार को रिलीज हुई हाउसफुल 5 लगातार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए सोमवार को वर्किंग डे पर फिल्म ने की कितनी कमाई।
विज्ञापन
1 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन समेत लगभग 18 कलाकारों से सजी ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सिर्फ शुरुआती चार दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। जानते हैं अब सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : एक्स
सोमवार को इतनी रही ‘हाउसफुल 5’ की कमाई
शुरुआती तीन दिनों में शानदार कमाई करने वाली ‘हाउसफुल 5’ के अब सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने सोमवार को 9.7 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसके साथ अब फिल्म की कुल कमाई 97.2 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि, उम्मीद है कि अभी लेट नाइट शोज में फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
3 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : एक्स
100 करोड़ क्लब में एंट्री पर टिकी निगाहें
‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में अगर 4 से 5 दिन में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो देखना ये होगा कि फिल्म की आगे की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है।
‘हाउसफुल 5’ को मिली अच्छी शुरुआत
क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद ‘हाउसफुल 5’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही थी। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी उछाल देखने को मिली। शनिवार को दूसरे दिन जहां फिल्म ने 31 करोड़ की कमाई की। तो वहीं रविवार को तीसरे दिन फिल्म की कमाई में और भी उछाल दिखी और फिल्म ने 32.5 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से तीन दिन में ही फिल्म का कलेक्शन 87.5 करोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : एक्स
चर्चा में बनी है फिल्म की स्टारकास्ट
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट टीजर के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। ‘हाउसफुल 5’ साजिद नाडियाडवाला के हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले फ्रेंचाइजी की चार फिल्में आ चुकी हैं और चारों बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।