अप्रैल के महीने में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में मैदान और बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुईं। अजय देवगन की फिल्म को टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इनके अलावा क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग भी सिनेमाघरों में टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किस फिल्म का कैसा हाल रहा।
Box Office Report: बड़े मियां छोटे मियां-मैदान ने पांचवें दिन की कितनी कमाई? अन्य फिल्मों का भी जानें हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में कामयाब रही। सोमवार को कामकाज वाला दिन होने के बावजूद फिल्म की पकड़ बरकरार रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 43.3 करोड़ रुपये हो गई है।
अजय देवगन की मैदान बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है। फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया की वजह से फिल्म की कमाई में शनिवार और रविवार को अच्छा उछाल देखने को मिला था, लेकिन इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 23.5 करोड़ रुपये हो गई है।
गॉडजिला x कॉन्ग बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में कामयाब रही है। भारत में यह फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रही है। 18वें दिन फिल्म ने 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 89.87 करोड़ रुपये हो गई है।
Salman Khan: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार; मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिखाए चेहरे