फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Devarakonda: ‘द फैमिली स्टार’ के नतीजों ने तोड़ा दिल राजू का दिल, अगली दो फिल्मों की रिलीज संकट में

Mon, 15 Apr 2024 07:38 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 15 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Vijay Devarakonda film the family star flopped dil raju postpone love me and Suhas starrer movies release date
लव मी और प्रोडक्शन नं. 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के बाद से एक हिट की तलाश में भटक रहे अभिनेता विजय देवरकोंडा की बीते हफ्ते रिलीज फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ फ्लॉप होने के बाद वह खुद तो संकट में हैं ही, इस फिल्म के निर्माता दिल राजू का दिल भी फिल्म की विफलता ने तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, इसी के चलते दिल राजू ने अपनी अगली दो फिल्मों की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी है।


Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा के लिए हीरोइन मिलना मुश्किल, मराठी सिनेमा की इस अभिनेत्री पर टिकी नजर

Vijay Devarakonda film the family star flopped dil raju postpone love me and Suhas starrer movies release date
द फैमिली स्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संपू्र्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म कैटेगरी में दो बार सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके साउथ सिनेमा के निर्माता दिल राजू का तेलुगु सिनेमा में बड़ा नाम रहा है। वैसे तो वह हिंदी और तमिल सिनेमा में भी फिल्में बना चुके हैं लेकिन उनकी कंपनी श्रीवेंकटेश्वरा क्रिएशन्स की साख तेलुगु सिनेमा में सबसे ज्यादा रही है। लेकिन, इस साख पर विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की बीते हफ्ते रिलीज फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ ने बड़ा बट्टा लगा दिया है।

Vijay Devarakonda film the family star flopped dil raju postpone love me and Suhas starrer movies release date
दिल राजू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल राजू का तेलुगु सिनेमा में एक के बाद एक हिट फिल्में देने के लिए बड़ा नाम रहा है लेकिन बीते कुछ साल से वह संकट में हैं। इसी चक्कर में उन्होंने बीते साल तमिल सिनेमा में फिल्म ‘वारिसू’ से किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन बात बनी नहीं। अब उन्हें विजय देवराकोंडा और मृणाल की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बैठ गई। इसके चलते दिल राजू की अगली दो फिल्मों की रिलीज टल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Devarakonda film the family star flopped dil raju postpone love me and Suhas starrer movies release date
लव मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ की रिलीज के पहले ही दिल राजू ने अपनी तीन फिल्मों की रिलीज की पूरी योजना बना ली थी। विजय की इस फिल्म के बाद वह इसी महीने के अंत में फिल्म ‘लव मी’ और अगले महीने के अंत में अपनी सुहास अभिनीत फिल्म रिलीज करने वाले थे। तीनों फिल्मों के प्रचार-प्रसार की योजना एक साथ बनी और इसी पर काम भी शुरू हो गया लेकिन विजय देवराकोंडा स्टारर ‘द फैमिली स्टार’ की विफलता ने इस योजना पर पानी फेर दिया है। कोढ़ में खाज ये कि फिल्म ‘लव मी’ के लिए दिया गया ऑस्कर विजेता एम एम कीरावणी का संगीत ही श्रोताओं ने नकार दिया है।

विज्ञापन
Vijay Devarakonda film the family star flopped dil raju postpone love me and Suhas starrer movies release date
द फैमिली स्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक अब इन दोनों फिल्मों का भविष्य में अधर में हैं। ‘द फैमिली स्टार’ के फ्लॉप हो जाने के बाद दिल राजू ने ‘लव मी’ और सुहास अभिनीत फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी है। दिल राजू की एक और फिल्म अरसे से लटकी हुई है जिसमें यशवंत मास्टर की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब अधर में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed