फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalaivar 171: 'थलाइवर 171' में अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी श्रुति हासन! रजनीकांत की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा

Mon, 15 Apr 2024 06:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 15 Apr 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Shruti Haasan and Sathyaraj buzz to join Rajinikanth Lokesh Kanagaraj film Thalaivar 171 cast as per reports
श्रुति हासन-थलाइवर 171 - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सफल निर्देशक और निर्माता लोकेश कनगराज इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई शीर्षक 'थलाइवर 171' है। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। समय-समय पर लोकेश फिल्म से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। अब वे जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं, अब फिल्म के कलाकार को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Shruti Haasan and Sathyaraj buzz to join Rajinikanth Lokesh Kanagaraj film Thalaivar 171 cast as per reports
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अभिनेत्री श्रुति हासन और अभिनेता सत्यराज फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि इन खबरों में सच्चाई होगी और श्रुति फिल्म में शामिल होंगी तो यह पहली बार होगा जब श्रुति और रजनीकांत साथ में स्क्रीन साझा करेंगे।
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग का अतीत से जुड़ा कनेक्शन, जानिए बॉलीवुड में कब कब गूंजी गोलियां

Shruti Haasan and Sathyaraj buzz to join Rajinikanth Lokesh Kanagaraj film Thalaivar 171 cast as per reports
लोकेश कनगराज-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले श्रुति हासन और लोकेश कनगराज ने एक संगीत वीडियो के लिए सहयोग किया था। अभिनेत्री ने हाल ही में इनिमेल शीर्षक से एक संगीत वीडियो जारी किया था, जिसमें लोकेश कनगराज भी प्रमुख भूमिका में थे। वहीं बात करें 'थलाइवर 171' के बारे में तो इसका आधिकारिक प्रोमो वीडियो 22 अप्रैल को जारी होगा, जिसके साथ निर्माता फिल्म के शीर्षक का भी खुलासा करेंगे। हाल ही में यह खबर आई थी कि फिल्म के शीर्षक के लॉन्च की शूटिंग रजनीकांत के साथ पहले ही खत्म हो चुकी थी।
Teja Sajja: 'हनुमान' के बाद अब इस फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा, इस दिन जारी होगा फर्स्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan and Sathyaraj buzz to join Rajinikanth Lokesh Kanagaraj film Thalaivar 171 cast as per reports
थलाइवर 171 - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले लोकेश कनगराज ने 'थलाइवर 171' से रजनीकांत का पहला लुक जारी किया था, जिसमें रजनीकांत को अलग अवतार में देखा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'थलाइवर 171' ड्रग्स के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी। कहा जा रहा है कि लोकेश फिल्म के साथ कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले 'थलाइवर 171' के बारे में बात करते हुए लोकेश ने खुलासा किया था कि फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में है। इसकी शूटिंग शुरू होने में लगभग चार से पांच महीने लगेंगे। शायद फिल्म की शूटिंग इस साल जून से शुरू हो सकती है। फिल्म पर लगभग एक से डेढ़ साल का समय लगेगा।
OTT This Week: कभी क्राइम तो कभी दिखेगा देशभक्ति का जुनून, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

विज्ञापन
Shruti Haasan and Sathyaraj buzz to join Rajinikanth Lokesh Kanagaraj film Thalaivar 171 cast as per reports
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें फिल्म की तो सन पिक्चर्स के तले इसका निर्माण हो रहा है। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के लिए धून बनाएंगे। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और लोकेश कनगराज पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म पर अपडेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बात करें रजनीकांत की फिल्मों के बारे में तो अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग कर रहे हैं। टीजे ज्ञानवेल इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं दूसरी ओर लोकेश कनगराज ने 14 अप्रैल को तमिल नव वर्ष के अवसर पर अपनी अगली फिल्म के शीर्षक का खुलासा किया। वे राघव लॉरेंस के साथ 'बेंज' पर काम करेंगे।
Bollywood Stars fitness Diet: फिल्मों में फिट दिखने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत, जानें स्टार्स का डाइट प्लान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed