फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 'सन ऑफ सरदार 2' की औसत शुरुआत; 'धड़क 2' रही फीकी, जानें 'सैयारा' समेत बाकी फिल्मों का हाल

Sat, 02 Aug 2025 08:24 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 02 Aug 2025 08:24 AM IST
सार

Son Of Sardaar 2 Vs Dhadak 2: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' का कितना कलेक्शन हुआ, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
box office collection saiyaara son of sardaar 2 dhadak 2 kingdom mahavtar narsimha
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स
बॉलीवुड में एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस की हलचल देखने को मिल रही है। हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता पाई है, वहीं कुछ फिल्मों की ओपनिंग उम्मीद से कम रही है। चलिए आपको बताते हैं 1 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' ने कैसा प्रदर्शन किया है।
box office collection saiyaara son of sardaar 2 dhadak 2 kingdom mahavtar narsimha
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब
‘सन ऑफ सरदार 2’ 
अजय देवगन की हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर काफी चर्चा थी। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन केवल 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह कलेक्शन बड़े बजट की फिल्म के लिए औसत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है, लेकिन शुरुआती आंकड़े थोड़े निराशाजनक हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Jeannie Seely: ‘डोंट टच मी’ फेम अमेरिकन सिंगर जेनी सीली का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
box office collection saiyaara son of sardaar 2 dhadak 2 kingdom mahavtar narsimha
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
‘धड़क 2’ 
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की अगली कड़ी ‘धड़क 2’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता थी, लेकिन फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं, जिससे यह साफ है कि फिल्म को आगे चलकर पब्लिक का सपोर्ट चाहिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection saiyaara son of sardaar 2 dhadak 2 kingdom mahavtar narsimha
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
‘सैयारा’ 
‘सैयारा’ पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और इसके बावजूद दर्शकों का प्यार बना हुआ है। 15वें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ की कमाई की और अब तक कुल 284.75 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि पहले के मुकाबले अब फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

 
विज्ञापन
box office collection saiyaara son of sardaar 2 dhadak 2 kingdom mahavtar narsimha
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘महावतार नरसिम्हा’ 
इस धार्मिक और माइथोलॉजिकल फिल्म ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 8वें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए फिल्म का कुल कलेक्शन 51.75 करोड़ हो चुका है। छोटे बजट की फिल्म होने के बावजूद इसने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed