मार्च महीने के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। एक सलमान खान की ‘सिकंदर’ और दूसरी मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान।’ दोनों ही फिल्मों को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ‘सिकंदर’ ने जहां रिलीज के आठवें दिन यह आंकड़ा छुआ वहीं, ‘एल 2 एम्पुरान’ ने इसे 13वें दिन हासिल किया। दूसरी ओर ‘छावा’ धीमी गति के साथ 600 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
Box Office Report: ‘सिकंदर’ का हाल बेहाल, 100 करोड़ी हुई ‘एल 2 एम्पुरान’; जानिए 600 करोड़ से कितनी दूर छावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 09 Apr 2025 08:15 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, सिकंदर की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। विक्की कौशल की ‘छावा’ 600 करोड़ के कारोबार से अब बस चंद लाख की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन