{"_id":"6705eb29abafa5105a0fa10d","slug":"box-office-collection-stree-2-shraddha-kapoor-rajkummar-rao-devara-part-1-jr-ntr-janhvi-kapoor-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कुछ दूर स्त्री 2, देवरा को दर्शक नहीं दे रहे तवज्जो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कुछ दूर स्त्री 2, देवरा को दर्शक नहीं दे रहे तवज्जो
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब राज किया है। फिल्म ने ब्लॉकबस्टर बनकर तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गजब को यह है कि फिल्म का धमाल अब भी जारी है। श्रद्धा की फिल्म का क्रेज दर्शकों पर ऐसा चढ़ा कि लोगों ने फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर कई बार देखा है। वहीं बात करें 'देवरा' की तो जूनियर एनटीआर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही जबर्दस्त ओपनिंग ली थी, लेकिन अब सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ इकट्ठा करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
स्त्री 2
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कुछ ही कदम दूर है। फिल्म की रिलीज को 55 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन दर्शक अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
3 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, अब धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन कम हो रहा है और इसे ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' ने 55वें दिन का कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को 45 लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 595.5 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले दिन जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई भी की थी, साथ ही समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया भी मिली, लेकिन अब दर्शकों के सिर से 'देवरा' का क्रेज उतरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
'देवरा पार्ट वन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर एनटीआर ने दो साल बाद फिल्म 'देवरा पार्ट वन' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब देखना है कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।