फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: जूनियर एनटीआर ने दर्शकों पर फोड़ा 'देवरा' के खराब प्रदर्शन का ठीकरा, कहा- लोगों ने गलत तरह से जज किया

Wed, 09 Oct 2024 07:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Oct 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Junior NTR Opens up on Devara Part 1 underperformance on Box Office blamed the audience for becoming negative
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई भी की थी, साथ ही समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया भी मिली, लेकिन अब दर्शकों के सिर से 'देवरा' का क्रेज उतरता नजर आ रहा है। अब हाल ही में, जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म 'देवरा' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन का कारण बताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Junior NTR Opens up on Devara Part 1 underperformance on Box Office blamed the audience for becoming negative
फिल्म देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

निर्देशक कोरटाला शिवा की देवारा: पार्ट 1 जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही थी, लेकिन अब दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म उतना प्रभाव नहीं डाल पाई है, जितनी उम्मीद की जा रही थी।

Junior NTR Opens up on Devara Part 1 underperformance on Box Office blamed the audience for becoming negative
फिल्म 'देवरा पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

 इस फिल्म ने वैश्विक ब्लॉकबस्टर आरआरआर के बाद दो साल बाद जूनियर एनटीआर की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है, उम्मीदें तो काफी ज्यादा थीं।,लेकिन इसे फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली समीक्षा मिली। जबकि फिल्म ने सोमवार तक दुनिया भर में 466 करोड़ रुपये की कमाई की है, इसका प्रदर्शन प्रभास-स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' जैसी और हालिया भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तुलना में कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Junior NTR Opens up on Devara Part 1 underperformance on Box Office blamed the audience for becoming negative
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता फिल्म के खराब प्रदर्शन को लेकर सफाई देते हुए कहा, "हम एक दर्शक के रूप में इन दिनों बहुत नकारात्मक हो गए हैं। हम अब एक अच्छे तरीके से फिल्म का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।" अभिनेता ने इंडिया टुडे को आगे कहा, "जब मैं अपने बेटों को देखता हूं, तो उन्हें इसकी परवाह नहीं होती कि वे कौन सा अभिनेता या कौन सी फिल्म देख रहे हैं। वे सिर्फ फिल्मों का आनंद लेते हैं।"

विज्ञापन
Junior NTR Opens up on Devara Part 1 underperformance on Box Office blamed the audience for becoming negative
'देवरा: पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

अभिनेता ने आगे कहा, "मुझे हैरत है कि हम अब बच्चों की तरह क्यों नहीं हो पा रहे? आज हम हर फिल्म का विश्लेषण करने के लिए उसे देख रहे हैं। हम सभी फिल्मों के बारे में लगातार निर्णय, विश्लेषण और ज्यादा सोच-विचार कर रहे हैं। शायद सिनेमा के संपर्क ने हमें ऐसा बना दिया है।"

 

Amjad Ali Khan Birthday: आज उस्ताद अमजद अली खान का है जन्मदिन, महज पांच साल की उम्र से सरोद सीखना किया था शुरू

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed