फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5 Day 12 Collection: मंगलवार को और भी लुढ़की ‘हाउसफुल 5’ की कमाई, बजट निकालने को भी तरसी

Tue, 17 Jun 2025 10:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 17 Jun 2025 10:02 PM IST
सार

Housefull 5 Box Office Report: ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में अपने 12 दिन पूरे कर चुकी है। जानते हैं अब मंगलवार को फिल्म की कमाई के आंकड़े कैसे रहे। 

विज्ञापन
Box Office Report Housefull 5 Collection Fallen On Day 12 The Film Is Far From The Budget
फिल्म 'हाउसफुल 5' में चित्रांगदा सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बॉलीवुड की पहली 5 पार्ट्स वाली फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन बिता चुकी ‘हाउसफुल 5’ की अब 12वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का हाल।

Box Office Report Housefull 5 Collection Fallen On Day 12 The Film Is Far From The Budget
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को इतनी रही कमाई
भारी भरकम स्टारकास्ट से सजी ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर अपने 12 दिन पूरे कर चुकी है। अब फिल्म की 12वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। जिनके मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘हाउसफुल 5’ मंगलवार को 3.35 करोड़ की कमाई कर ली है। जो कि उसकी रविवार और सोमवार दोनों दिनों की कमाई से कम है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 161.35 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

Box Office Report Housefull 5 Collection Fallen On Day 12 The Film Is Far From The Budget
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

बजट भी नहीं निकाल पाई ‘हाउसफुल 5’
‘हाउसफुल 5’ का बजट लगभग 225 से 230 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन बिताने के बाद भी फिल्म अभी तक सिर्फ 161.35 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। अब लगातार गिरते फिल्म की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए ऐसा लगता है कि फिल्म अपने बजट तक भी नहीं पहुंच पाएगी। यानी डेढ़ सौ करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने के बावजूद हाउसफुल 5 सुपरहिट ही कैटेगरी में शामिल नहीं हो पएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Housefull 5 Collection Fallen On Day 12 The Film Is Far From The Budget
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson

आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ के बाद और घटेगी फिल्म की कमाई
आने वाले दिनों में ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि इस शुक्रवार को आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आमिर की फिल्म आने के बाद संभव है कि हाउसफुल 5 की कमाई में और भी गिरावट ही देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Box Office Report Housefull 5 Collection Fallen On Day 12 The Film Is Far From The Budget
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारी भरकम स्टारकास्ट भी नहीं लगा पाई फिल्म की नैय्या पार
लगभग आधा दर्जन ए लिस्ट स्टार्स होने के बावजूद ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों और क्रिटिक्स को लुभा पाने में उतनी सफल नहीं हो रही है, जितनी मेकर्स को उम्मीद थी। फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी फिल्म की स्टोरी बताई जा रही है। कमजोर स्क्रिप्ट को स्टार्स की फौज भी सक्सेज बनाने में सफल नहीं हो पाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed