फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Britney Spears: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद टॉपलेस ही होटल से भागीं ब्रिटनी? फोटो वायरल हुई तो मां पर मढ़ा आरोप

Fri, 03 May 2024 02:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 May 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
Britney Spears Reaction on her Viral toplesss photos and alleged fight news with boyfriend in Los Angeles
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

मशहूर अमेरिकी पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। अक्सर वजह विवाद होते हैं। कुछ दिन पूर्व ब्रिटनी को लेकर खबर आई कि उनका अपने पिता से लंबा कानूनी विवाद खत्म हो गया है। अब उन्हें लेकर नई खबर आई है, जिसमें बॉयफ्रेंड के साथ उनके कथित झगड़े की बात कही गई है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बुधवार रात लॉस एंजिल्स के चेटो मारमोंट में ब्रिटनी का अपने बॉयफ्रेंड पॉल रिचर्ड सोलिज के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद वह बिना कपड़ों के सिर्फ कंबल ओढ़कर ही होटल से भागीं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इस मामले पर अब ब्रिटनी ने इंस्टाग्राम पर सफाई दी है।

Britney Spears Reaction on her Viral toplesss photos and alleged fight news with boyfriend in Los Angeles
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि प्रेमी से कथित झगड़े के बाद ब्रिटनी मानसिक रूप से टूट गईं और वे होटल से बिना कपड़ों के ही भाग गईं। सामने आई तस्वीरों में गायिका के कंधों पर कंबल है और उन्होंने तकिया से खुद को ढका हुआ है। लेकिन, अब इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ब्रिटनी बॉयफ्रेंड के साथ झगड़े की खबरों को एकदम खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनका पैर मुड़ गया था। उनके लिए एंबुलेंस भी मंगाई गई।

View this post on Instagram

A post shared by XILA MARIA RIVER RED (@britneyspears)

Britney Spears Reaction on her Viral toplesss photos and alleged fight news with boyfriend in Los Angeles
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

साझा किए गए पोस्ट में ब्रिटनी ने बताया कि पैरामेडिक्स इसलिए आए, क्योंकि उनका पैर मुड़ गया था और आने में दिक्कत हो रही थी। गायिका ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'सिर्फ लोगों को यह बताना है कि यह खबर फर्जी है। मैं बस यही चाहती हूं कि लोग इस परिस्थिति को समझें। मैं हर दिन मजबूत हो रही  हूं, यही उम्मीद मैं आप लोगों के लिए भी करती हूं। मैं एक महिला हूं और अपने पीरियड्स से गुजर रही हूं। मुझे बस शांति चाहिए'।

View this post on Instagram

A post shared by XILA MARIA RIVER RED (@britneyspears)

विज्ञापन
विज्ञापन
Britney Spears Reaction on her Viral toplesss photos and alleged fight news with boyfriend in Los Angeles
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में ब्रिटनी ने अपने चोटिल पैर का वीडियो भी साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि इस खबर को उनकी मां ने फैलाया है। ब्रिटनी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'मुझे पता है कि इसमें मेरी मां शामिल हैं!!! मैंने पिछले छह महीने से उनसे बात नहीं की। यह खबर आने से ठीक पहले उन्होंने फोन किया था। अब उन्होंने मेरे बारे में ठीक वैसे ही बातें कीं, जैसे बहुत पहले की थीं'।
Murder in Mahim Trailer: सीरियल किलर की तलाश में जुटे विजय राज-आशुतोष राणा, सीरीज की रिलीज डेट का भी खुलासा

विज्ञापन
Britney Spears Reaction on her Viral toplesss photos and alleged fight news with boyfriend in Los Angeles
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

गायिका ने आगे लिखा, 'काश आज मेरे दादा-दादी होते!! मैं यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकती !!! मुझे ईमानदारी से परवाह नहीं है। मैं यह कहूंगी'! पोस्ट में ब्रिटनी ने एक शख्स की तस्वीर साझा की है, जिसे उन्होंने मिस्ट मैथ्यू कहकर संबोधित किया और उनकी तारीफ की। शख्स की तारीफ में ब्रिटनी ने कहा, 'वह मेरे लिए पिता समान हैं और कल रात उन्होंने मुझे संभाला!!! मैं आपसे प्यार करती हूं और आपकी तारीफ करती हूं मिस्टर मैथ्यू!!!'
Lara Dutta: इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को दी जाने वाली फीस से खुश नहीं लारा दत्ता, वेतन असमानता पर फूटा गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed