फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Sethupathi: पंकज त्रिपाठी की राह पर चले साउथ स्टार विजय सेतुपति, सुपरहिट फिल्म 96 के निर्देशक का खुलासा

Thu, 12 Sep 2024 03:40 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Sep 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
C Prem Kumar making tamil movie 96 sequel with Vijay Sethupathi actor wife Jessie finalised the script
पंकज त्रिपाठी, विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर आप तमिल फिल्मों के शौकीन हैं, तो अब तक आपने दिग्गज कलाकारों विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘96’ शर्तिया देख ली होगी। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने के लिए कई निर्माता-निर्देशक लंबे समय से परेशान रहे हैं। एक समय अभिनेता आर माधवन ने भी इसके हिंदी रीमेक में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन अब जब फिल्म के हिंदी रीमेक की संभावनाएं नगण्य हो चुकी हैं तो मूल तमिल फिल्म बनाने वाले निर्देशक सी प्रेम कुमार ने इसकी सीक्वल की तैयारी कर ली है। और, इस सीक्वल को लेकर चल रही तैयारियों के बीच एक दिलचस्प खुलासा विजय सेतुपति की पत्नी को लेकर भी हुआ है।

C Prem Kumar making tamil movie 96 sequel with Vijay Sethupathi actor wife Jessie finalised the script
निर्देशक शंकर की बिटिया के विवाह में विजय सेतुपति अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये तो सब जानते ही हैं कि दुबई में 2003 तक नौकरी करते रहे विजय सेतुपति का अभिनय करियर उनके जीवन में उनकी पत्नी के आने के बाद ही कमाल का हुआ। विजय ने ऑनलाइन मिली अपनी पुरानी दोस्त जेसी से शादी की है। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटा सूर्या और बेटी श्रीजा। आमतौर पर विजय अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं और अपने बच्चों को भी फिल्मी माहौल से दूर ही रखते हैं। लेकिन, अब जाकर जेसी ने विजय सेतुपति के काम काज में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है। ऐसा विजय की कुछ हाल की फिल्मों को लेकर हुआ बताया जाता है।

C Prem Kumar making tamil movie 96 sequel with Vijay Sethupathi actor wife Jessie finalised the script
फिल्म 96 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक सी प्रेम कुमार ने विजय सेतुपति और तृषा को लेकर जो फिल्म ‘96’ बनाई, वह तमिल की स्लीपर हिट फिल्म रही है। इस फिल्म के लिए दिया गया गोविंद वसंत का संगीत आज भी कर्णप्रिय लगता है और इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की चर्चा आज तक फिल्म स्कूलों में होती है। इस फिल्म का एक तेलुगु संस्करण भी बन चुका है। फिल्म की हिंदी में रीमेक को लेकर अभिनेता आर माधवन ने पांच साल पहले दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन तब इसके हिंदी रीमेक अधिकारों को लेकर ही स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी। कुछ दिन पहले निर्माता के सी बोकाडिया ने भी इसके हिंदी रीमेक में दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
C Prem Kumar making tamil movie 96 sequel with Vijay Sethupathi actor wife Jessie finalised the script
फिल्म 96 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन फिल्म ‘96’ के प्रशंसकों के लिए गणपति उत्सव के दौरान जो बड़ी खुशी की खबर आई है वह है इसके सीक्वल की तैयारी। मूल फिल्म के निर्देशक सी प्रेमकुमार ने मूल फिल्म की रिलीज के दौरान इसकी सीक्वल की संभावानाओं से भले इन्कार किया हो, लेकिन अब वह इसके लिए तैयार बताए जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रेम कुमार ने इस सीक्वल फिल्म के लिए विजय सेतुपति से पहले दौर की बात कर ली है और विजय के कहने पर उनकी पत्नी जेसी के साथ वह स्टोरी सेशन भी कर चुके हैं। अपने करीबियों को प्रेम कुमार ने ये जानकारी दी है कि जेसी को फिल्म की सीक्वल की कहानी काफी पसंद आई है।

विज्ञापन
C Prem Kumar making tamil movie 96 sequel with Vijay Sethupathi actor wife Jessie finalised the script
विजय सेतुपति-जेसी, पंकज त्रिपाठी-मृदुला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्ट फिल्म का दर्जा पा चुकी फिल्म ‘96’ के सीक्वल पर इसके आगे का काम अब विजय सेतुपति की तारीखों के हिसाब से शुरू होगा। विजय और तृषा दोनों से सी प्रेम कुमार की बात हो चुकी है। विजय सेतुपति ने इस बारे में जल्द ही समय निकालकर बैठक करने और फिल्म की आगे की योजना पर चर्चा करने का आश्वासन निर्देशक सी प्रेमकुमार को दिया है। फिल्मों की कहानियां फाइनल करने का जैसा काम अब तक हिंदी सिनेमा में अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला करती रही हैं, वही काम तमिल सिनेमा में अब विजय सेतुपति की पत्नी जेसी ने शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed