फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: हाउसफुल 5 में नजर आएंगी पांच अभिनेत्रियां? लंदन में 45 दिनों तक होगी अक्षय की फिल्म की शूटिंग

Thu, 12 Sep 2024 03:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 12 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से लंदन में शुरू होगी, जिसका शेड्यूल 45 दिनों का होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में एक साथ पांच अभिनेत्रियां अपना जलवा बिखेरेंगी।

विज्ञापन
Housefull 5 Jacqueline Fernandez Nargis Fakhri Sonam Bajwa Chitrangada Singh Soundarya Akshay Kumar report
अक्षय कुमार- हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से लंदन में शुरू होगी, जिसका शेड्यूल 45 दिनों का होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में एक साथ पांच अभिनेत्रियां अपना जलवा बिखेरेंगी।

Housefull 5 Jacqueline Fernandez Nargis Fakhri Sonam Bajwa Chitrangada Singh Soundarya Akshay Kumar report
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल की फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 जल्द लेकर आ रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा पहले ही की जा चुकी है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हाउसफुल 5 की घोषणा की थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Housefull 5 Jacqueline Fernandez Nargis Fakhri Sonam Bajwa Chitrangada Singh Soundarya Akshay Kumar report
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाउसफुल की पांचवीं किस्त को एक क्रूज पर सेट किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार हाउसफुल 5 यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी और निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बार फिल्म की पांचवीं किस्त के लिए बड़े कलाकारों को इकट्ठा किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और डिनो मोरिया शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Jacqueline Fernandez Nargis Fakhri Sonam Bajwa Chitrangada Singh Soundarya Akshay Kumar report
जैकलीन फर्नांडीज-नरगिस फाखरी-सोनम बाजवा-चित्रांगदा सिंह-सौंदर्या शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@jacquelienefernandez, sonambajwa, chitrangda, iamsoundaryasharma, nargisfakhri
हाउसफुल 5 की फीमेल लीड की बात करें तो इस बार हाउसफुल 5 में पांच अभिनेत्रियां नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार हाउसफुल की पांचवीं किस्त में जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा की मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Housefull 5 Jacqueline Fernandez Nargis Fakhri Sonam Bajwa Chitrangada Singh Soundarya Akshay Kumar report
अक्षय कुमार - हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 5 में हर किरदार किसी न किसी वजह से फिल्म का हिस्सा है। फिल्म की शूटिंग 15 सितंबर को लंदन में शुरू होगी, जो 45 दिनों तक चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग पहले लंदन में कुछ दृश्यों से शुरुआत करेंगे और फिर एक क्रूज पर इसकी शूटिंग की जाएगी। लंदन के बाद, टीम इस साल के आखिर में एक और शेड्यूल के लिए मुंबई वापस लौटेगी। अक्षय कुमार के प्रशंसक उन्हें एक बार फिर से उनके खास कॉमिक अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं। 'हाउसफुल' के किरदारों में सैंडी और सुंडी के किरदारों की तरह ही उभर कर सामने आने की उम्मीद है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 5' 6 जून 2025 को रिलीज होगी।
SRK Kajol: काजोल ने बचाई थी शाहरुख खान की जान, दिलवाले गाने की शूटिंग के दौरान किंग के साथ हुआ था हादसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed