फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MTV VMA Awards 2024: टेलर स्विफ्ट ने जीते सात पुरस्कार, इस मामले में कर डाली बेयोंसे की बराबरी

Thu, 12 Sep 2024 03:17 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में धूम मचा दी है। उन्होंने इस बार कुल सात खिताब अपने नाम किए और इस तरह अब उनकी झोली में कुल 30 पुरस्कार आ गए है। टेलर के गाने फोर्टनाइट को साल के सर्वश्रेष्ठ वीडियो का खिताब मिला है। इसे पोस्ट मेलोन ने भी गाया था। 
 

विज्ञापन
Taylor Swift won seven awards in MTV VMA Awards 2024 tied Beyonce record of most awards
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में धूम मचा दी है। उन्होंने इस बार कुल सात खिताब अपने नाम किए और इस तरह अब उनकी झोली में कुल 30 पुरस्कार आ गए है। टेलर के गाने फोर्टनाइट को साल के सर्वश्रेष्ठ वीडियो का खिताब मिला है। इसे पोस्ट मेलोन ने भी गाया था। 

Taylor Swift won seven awards in MTV VMA Awards 2024 tied Beyonce record of most awards
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift

टेलर स्विफ्ट ने वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में कुल 30 पुरस्कार अपने नाम करने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। मशहूर गायिका बेयोंसे भी इतने ही अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। एक खास बात ये भी है कि अब दोनों ही वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले संगीतकार हैं।

Taylor Swift won seven awards in MTV VMA Awards 2024 tied Beyonce record of most awards
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift

टेलर स्विफ्ट को एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में अपने गाने फोर्टनाइट के लिए सॉन्ग ऑफ द समर का भी खिताब मिला है। इसके अलावा फोर्टनाइट के लिए आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, सर्वश्रेष्ठ पॉप, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ संपादन और बेस्ट कॉलैब का भी पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taylor Swift won seven awards in MTV VMA Awards 2024 tied Beyonce record of most awards
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift

इस खास मौके पर टेलर स्विफ्ट ने अपने भाषण की शुरुआत 9/11 हमले के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए की। उन्होंने कहा कि आज 11 सितंबर की सुबह न्यूयॉर्क में जागने के बाद मैं सोच रही थी कि 23 साल पहले क्या-क्या हुआ था। वे लोग जिन्होंने अपनों को खो दिया और वे लोग जिन्हें हम सभी ने खो दिया। इसके बाद उन्होंने पोस्ट मेलोन की तारीफ करते हुए कहा कि वो संगीत जगत में साथ में काम करने के लिए सभी कलाकारों के पसंदीदा शख्स हैं।

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कम हुआ 'सरकटे का आतंक'? विजय की 'गोट' की कमाई में भी गिरवाट दर्ज

विज्ञापन
Taylor Swift won seven awards in MTV VMA Awards 2024 tied Beyonce record of most awards
एमिनेम - फोटो : इंस्टाग्राम @eminem

एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में टेलर के अलावा चैपल रोआन ने सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार का पुरस्कार जीता। मेगन दी के गाने ममुशी को बेस्ट ट्रेंडिंग वीडियो, बिली एलिश ने वीडियो फॉर गुड, लिसा ने सर्वश्रेष्ठ के पॉप, लेनी क्राविट्ज ने सर्वश्रेष्ठ रॉक और एमिनेम ने सर्वश्रेष्ठ हिप-पॉप का खिताब जीता।

Rakul Preet Singh: नपोटिज्म के कारण रकुल प्रीत सिंह ने खोई कई फिल्में, खुलासा कर बोलीं- यह मेरे लिए नहीं था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed