फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Movies: इन फिल्मों में दिखी अमेरिका के राष्ट्रपति की कहानी, दर्शकों को मिली खास जानकारी

Thu, 12 Sep 2024 02:27 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 02:27 PM IST
सार

फिल्मों में अक्सर कई ऐतिहासिक और राजनीतिक घटनाओं पर रोमांचक कहानियां देखने को मिलती रही है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीवन पर बनी फिल्म 'द अप्रेंटिस' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति पर पहले भी कई फिल्में आई हैं, जिन्होंने दर्शकों को न केवल जानकारी प्रदान की, बल्कि उनके दिलो-दिमाग पर गहरा असर भी डाला। आज हम उन कुछ प्रमुख फिल्मों पर नजर डालेंगे, जिन्होंने कुछ अमेरिकी राष्ट्रपति के जीवन और कार्यकाल को एक नई नजर से पेश किया।
 
विज्ञापन
Movies Shown America President Story All The president's Men Lincoln Thirteen Days
थर्टिन डेज, लिंकन और पीटी 109 - फोटो : अमर उजाला

ऑल द प्रेसीडेंट्स मैन - फोटो : इंस्टाग्राम @alltheprezmen

ऑल द प्रेसीडेंट्स मैन

1976 में आई यह फिल्म वॉटरगेट स्कैंडल की जांच पर आधारित है। वॉटरगेट कांड में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के प्रशासन के सदस्यों ने अवैध गतिविधियों में भाग लिया था, जिसका खुलासा पत्रकार बॉब वुडवर्ड और कार्ल बर्नस्टीन ने किया था। इस फिल्म में दोनों पत्रकारों द्वारा निक्सन प्रशासन की पोल खोलने वाली कहानी देखने को मिलती है।

Movies Shown America President Story All The president's Men Lincoln Thirteen Days
लिंकन - फोटो : इंस्टाग्राम @cinema_of_dreams
लिंकन

स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित 'लिकंन' फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की जीवनी पर आधारित है, जो अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान देश को एकजुट रखने के लिए संघर्ष कर रहे थे। फिल्म अब्राहम लिंकन के राजनीतिक कौशल और उनके सामने आई चुनौतियों को दिखाने का काम करती है। फिल्म दर्शकों के सामने एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण भी पेश करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Shown America President Story All The president's Men Lincoln Thirteen Days
थर्टिन डेज - फोटो : इंस्टाग्राम @kevincostnerlove
थर्टिन डेज

साल 2000 में रिलीज हुई थर्टिन डेज एक थ्रिलर वार फिल्म है। इस फिल्म में क्यूबा मिसाइल संकट के दौरान राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के प्रशासन की कहानी दिखाई गई है कि कैसे उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए काम किया था। फिल्म दिखाती है कि कैनेडी और उनकी टीम ने परमाणु युद्ध से बचने के लिए तनाव वाली हालत में किस तरह फैसले लिए थे। फिल्म में राजनीति जटिलता बखूबी उभरकर आती है। इसका निर्देशन रोजर डोनाल्डसन ने किया है।

SRK Kajol: काजोल ने बचाई थी शाहरुख खान की जान, दिलवाले गाने की शूटिंग के दौरान किंग के साथ हुआ था हादसा

विज्ञापन
Movies Shown America President Story All The president's Men Lincoln Thirteen Days
पीटी 109 - फोटो : यूट्यूब @MovieTrailers

पीटी 109

पीटी 109 एक एक्शन वॉर फिल्म है, जिसका निर्देशन लेस्ली मार्टिनसन और लुईस माइल्सस्टोन ने किया था। इसे जून 1963 में रिलीज किया गया था। फिल्म में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना के एक अधिकारी के रूप में जॉन एफ कैनेडी की वीरता की कहानी दिखाई गई है। जॉन एफ कैनेडी इस फिल्म के रिलीज होने से दो साल पहले ही राष्ट्रपति बने थे। फिल्म में उनके राष्ट्रपति बनने से पहले के जीवन की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में उन्हें अपने चालक दल के सदस्यों की जान बचाते हुए देखा जाता है। 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: सुहागरात की सीडी हुई चोरी, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर लॉन्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed