फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday : 'लाइगर' की स्क्रिप्ट में कुछ चीजों से थी अनन्या पांडे को आपत्ति, बदलाव के लिए उठाई थी आवाज

Tue, 03 Sep 2024 08:45 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 03 Sep 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
Call Me Bae actress Ananya Panday opened up about how she raised voice over some elements in Liger script
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

अनन्या पांडे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने साल 2019 में करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अपने पांच साल के करियर में उन्होंने कुछ ही फिल्में की हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2023 में रिलीज हुई 'खो गए हम कहां' में देखा गया था। इस वक्त अभिनेत्री अपनी आगामी सीरीज 'कॉल मी बे' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों में से एक 'लाइगर' को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ आपत्तिजनक लगा, जिसमें उन्होंने निर्माताओं से बात कर बदलाव भी कराया। 

Call Me Bae actress Ananya Panday opened up about how she raised voice over some elements in Liger script
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

सुचारिता त्यागी से बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने बताया कि कैसे नई पीढ़ी के कलाकार के रूप में, अभिनेत्री ने विजय देवरकोंडा अभिनीत 'लाइगर' की स्क्रिप्ट पढ़ते समय उसकी कुछ आपत्तिजनक चीजों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि एक महिला के रूप में कुछ चीजों का ध्यान रखना और उनको संबोधित करना उनकी जिम्मेदारी है। अनन्या ने कहा, "लाइगर में, उस स्क्रिप्ट में बहुत सी चीजें ऐसी थीं, जहां मैं ऐसा महसूस करती थी कि ये सब कहने के लिए मैं ठीक नहीं हूं। एक महिला के रूप में यह सही नहीं है।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि निर्माताओं ने वो सारे बदलाव किए भी, जिससे वह काफी खुशी महसूस करती हैं कि उन्होंने तब इसे लेकर अपनी राय जाहिर की थी। 

Call Me Bae actress Ananya Panday opened up about how she raised voice over some elements in Liger script
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

'कॉल मी बे' अभिनेत्री ने आगे कहा की उनका मानना है एक महिला के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह स्क्रिप्ट में अनुचित चीजों को संबोधित करें और उनके खिलाफ बोलें। अभिनेत्री ने एक युवा और नई पीढ़ी की महिला कलाकार के रूप में सही चीजों के लिए खड़े होने को लेकर भी बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे देश में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा करना कितना महत्वपूर्ण है। इस वजह से वह मानती हैं कि बतौर कलाकार फिल्मों की स्क्रिप्ट में भी कुछ आपत्तिजनक लगे, तो उसे लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई जानी चाहिए।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' के सेट पर साथ दिखे कार्तिक आर्यन-विद्या बालन, फिल्म के लिए किया पोस्टर शूट

विज्ञापन
विज्ञापन
Call Me Bae actress Ananya Panday opened up about how she raised voice over some elements in Liger script
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

बताते चलें कि अनन्या पांडे ने साल 2022 में फिल्म 'लाइगर' के साथ अपना तेलुगु डेब्यू किया। इस फिल्म में वह साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। विजय ने फिल्म में ने पिता और पुत्र की दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। अनन्या फिल्म में उनकी प्रेमिका तान्या के रूप में नजर आई थीं। फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम्या कृष्णा, रोनित रॉय, चंकी पांडे और मकरंद देशपांडे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन साउथ के दिग्गज निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने किया है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी। 
बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं अर्जन बाजवा

विज्ञापन
Call Me Bae actress Ananya Panday opened up about how she raised voice over some elements in Liger script
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

अनन्या पांडे वर्तमान में अपनी पहली वेब सीरीज 'कॉल मी बे' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस सीरीज का प्रीमियर इस साल 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। इस सीरीज का निर्माण धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसमें वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी नजर आने वाले हैं। इसकी रिलीज के बाद, अनन्या 'सीटीआरएल' और 'शंकरा' जैसी आगामी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है। 


सेल्फी में दिशा पाटनी का दिखा हॉट लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed