Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Calm Down singer Rema gets over 25 crore Rupees to perform 1 song at Anant Ambani Radhika Merchant wedding
{"_id":"66910c0ee965f3bbbf0e240d","slug":"calm-down-singer-rema-gets-over-25-crore-rupees-to-perform-1-song-at-anant-ambani-radhika-merchant-wedding-2024-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में धूम मचाने को तैयार काम डाउन सिंगर, एक गाने के लेंगे इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में धूम मचाने को तैयार काम डाउन सिंगर, एक गाने के लेंगे इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेमा, अनंत-राधिका
- फोटो : एक्स- @heisrema, PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज वो दिन आ गया, जिसका बेसब्री से इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। आज 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी है। राधिका आज अनंत से शादी करके अंबानी फैमिली का हिस्सा बन जाएंगी। हर कोई उनकी शादी में शामिल होने के लिए बेकरार है, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है, क्योंकि खास लोगों को ही शादी का न्योता दिया गया है। आज 'काम डाउन' सिंगर रेमा भी अपनी आवाज से जोड़े की शादी में चार-चांद लगाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिंगर एक गाने का कितना चार्ज कर रहे हैं।
2 of 5
रेमा
- फोटो : एक्स- @heisrema
नाइजीरियाई रैपर प्रदर्शन के लिए भारत पहुंच चुके हैं। कल रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्लिप शेयर की थी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, रेमा को एक निजी चार्टर्ड विमान की ओर चलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पूरी तरह से ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और अपना चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ है। बैकग्राउंड में उनका नया गाना बज रहा है। रेमा ने पोस्ट में भारतीय तिरंगे वाले इमोजी का इस्तेमाल किया।
3 of 5
रेमा
- फोटो : एक्स- @heisrema
रेमा के अलावा, 'डेस्पासिटो' के गायक लुईस फोंसी के भी अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने और प्रस्तुति देने की उम्मीद है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो, काम डाउन सिंगर ने सिर्फ एक ट्रैक पर परफॉर्म करने के लिए 25 करोड़ रुपये से ज्यादा चार्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनंत-राधिका की संगीत में जस्टिन बीबर
- फोटो : पीटीआई
बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका की संगीत समारोह के बाद यह हाई प्रोफाइल लोग शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि अनंत-राधिका की संगीत में परफॉर्म करने के लिए बादशाह ने चार करोड़ रुपये चार्ज किए थे। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि कनाडाई पॉप आइकन जस्टिन बीबर को इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए 82 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम: shaleenanathani
बता दें कि अनंत और राधिका आज यानी 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला सेंटर (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी करेंगे। अब सभी को कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।