बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, जब मशहूर हस्तियों के रिश्तों में दरार आती है, तो ये खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कुछ जोड़े ऐसे भी होते हैं, जो अलग होने के बाद भी पेशेवर जीवन में साथ काम करने का साहस दिखाते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ कलाकारों की बात करेंगे, जिन्होंने अपने मतभेदों को भुलाकर प्रोफेशनल रिलेशन को प्राथमिकता दी और एक-दूजे से दूर होने के बाद भी साथ काम किया।
Celeb Couples: इन हस्तियों ने एक-दूजे से अलग होने के बाद भी साथ में किया काम, आड़े नहीं आए निजी मतभेद
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, जब मशहूर हस्तियों के रिश्तों में दरार आती है, तो ये खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कुछ जोड़े ऐसे भी होते हैं, जो अलग होने के बाद भी पेशेवर जीवन में साथ काम करने का साहस दिखाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर लोपेज और मार्क एंथनी
जेनिफर लोपेज और मार्क एंथनी ने 2004 में शादी रचाई थी। उन्होंने एक साथ कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और कॉन्सर्ट्स किए। 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था, लेकिन उनहोंने अपने प्रोफेशनल रिश्ते को बनाए रखा। साल 2016 में जेनिफर ने मार्क को लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स में पर्सन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था और किस भी किया था, जिसे देखकर कुछ लोग हैरान रह गए थे।
ड्वेन जॉनसन और डैनी ग्रेसिया
ड्वेन जॉनसन और उनकी पूर्व पत्नी डैनी ग्रेसिया की कहानी हॉलीवुड में एक मिसाल है। दोनों ने 1997 में शादी की और 2007 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी दोनों ने व्यवसायिक संबंध बनाए रखे। दोनों ने साथ मिलकर सेवन बक्स प्रोडक्शंस कंपनी के बैनर तले एक साथ कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इनमें जुमांजी: वेलकम टू द जंगल और हॉब्स एंड शॉ समेत कई फिल्में शामिल हैं।
कैमरून डियाज और जस्टिन टिम्बरलेक
कैमरून डियाज और जस्टिन टिम्बरलेक का 2007 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद 2011 में वो काम के सिलसिले में साथ आए थे। उन्होंने बैड टीचर नामक फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म में काम करके दोनों ने दिखाया कि कैसे निजी मतभेदों को दूर रखकर पेशेवर स्तर पर ईमानदारी से काम किया जा सकता है।
Deepika Ranveer Baby Girl : दीपवीर के घर गूंजी किलकारी, खूबसूरत जोड़ी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म
कोर्टनी कॉक्स और डेविड आर्क्वेट
कोर्टनी कॉक्स और डेविड आर्क्वेट ने 1999 में शादी की थी। दोनों ने साथ में स्क्रीम सीरीज की फिल्मों में काम किया, जहां उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया। 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2022 में स्क्रीम 5 में साथ काम किया था।
Ranveer Singh: 'अगर बेटी हो तो वो दीपिका जितनी क्यूट हो', जब रणवीर सिंह ने कही थी ये बात, अब पूरी हुई मुराद