सब्सक्राइब करें

Bollywood Hit Cameos: छोटे किरदारों से लिखी इन सितारों ने बड़ी किस्मत, मौका मिलते ही रच दिया कामयाबी का इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 12 Jun 2024 03:23 PM IST
सार

इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर कम समय पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अपने छोटे किरदार से इन सितारों ने सिनेमाघरों में दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में बात करेंगे...

विज्ञापन
Celebs Get Famous in Less Screen Time Richa Chaddha Bobby Deol Tripti Dimri Vicky Kaushal Sanjay Dutt
छोटे किरदार से छाए ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं। अपने चेहते सितारों को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ लगी रहती है। कई फैंस तो केवल फिल्मों में अपने पसंदीदा सितारे को ही देखने के लिए ही जाते हैं। ऐसे में अब कई बड़े सितारे फिल्मों में छोटे किरदार भी करते हुए दिखाई देते हैं। उनके एक छोटे किरदार से फिल्म को काफी फायदा मिलता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर कम समय पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अपने छोटे किरदार से इन सितारों ने सिनेमाघरों में दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने  कुछ देर के किरदार से पर्दे पर छा गए हैं...

Celebs Get Famous in Less Screen Time Richa Chaddha Bobby Deol Tripti Dimri Vicky Kaushal Sanjay Dutt
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' में देखा गया था। इसमें उन्होंने लज्जो के किरदार से खूब वाहवाही लूटी। 'हीरामंडी' में उनका किरदार काफी कम समय के लिए है। सीरीज में उनकी स्क्रीन टाइमिंग बहुत छोटी थी। मगर अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली है। 

 
Celebs Get Famous in Less Screen Time Richa Chaddha Bobby Deol Tripti Dimri Vicky Kaushal Sanjay Dutt
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल 

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता बॉबी देओल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपने दौर में बॉबी ने कई हिट फिल्में दी हैं। मगर पिछले कुछ वक्त से उनका करियर डगमगाता रहा था। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से फिल्मों में अपना कमबैक किया है। बॉबी देओल ने इसमें खलनायक के किरदार से दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। उनका किरदार काफी कम समय का होता है, लेकिन लोगों के दिलों दिमाग में उनका किरदार हमेशा के लिए बस गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Get Famous in Less Screen Time Richa Chaddha Bobby Deol Tripti Dimri Vicky Kaushal Sanjay Dutt
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
तृप्ति डिमरी

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आईं अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रही है। एनिमिल में अपने किरदार से तृप्ति डिमरी ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। 'एनिमल' में उनका किरदार काफी कम वक्त के लिए दिखाई दिया था। इसके बावजूद उन्होंने इससे खूब लाइमलाइट बटोरी। इस रोल ने तृप्ति को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

विज्ञापन
Celebs Get Famous in Less Screen Time Richa Chaddha Bobby Deol Tripti Dimri Vicky Kaushal Sanjay Dutt
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विक्की कौशल इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। शाहरुख खान की 'डंकी' में विक्की कौशल ने काफी छोटा रोल निभाया था। मगर फिल्म में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनका छोटा किरदार भी लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed