{"_id":"6758e6ad660155380500c2db","slug":"cid-season-2-actor-dayanand-shetty-exclusive-interview-with-amar-ujala-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dayanand Shetty Interview: 'सीआईडी की वजह से 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की फिल्में मिलीं, दिलजले को लेकर है गलतफहमी'","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Dayanand Shetty Interview: 'सीआईडी की वजह से 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की फिल्में मिलीं, दिलजले को लेकर है गलतफहमी'
Dayanand Shetty Interview: सीआईडी से मशहूर हुए अभिनेता दयानंद शेट्टी ने हाल ही में अमर उजाला के साथ शो के नए सीजन पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
1 of 9
दयानंद शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सीआईडी का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। इस बार फिर से दर्शकों को दया के रूप में दयानंद शेट्टी का पसंदीदा किरदार देखने को मिलेगा। अपने जन्मदिन के मौके पर दयानंद शेट्टी ने अमर उजाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने न सिर्फ 'सीआईडी' के नए सीजन के बारे में अपने विचार साझा किए, बल्कि अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव और 'दिलजले' फिल्म को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया।
'सीआईडी' शो एक बार फिर से शुरू हो रहा है। इस नए सीजन में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा? कौन से खास बदलाव या नए ट्विस्ट होंगे?
सीआईडी शो 21 वर्षों तक अपने समय से आगे था। अब जब अपराध अधिक हाईटेक हो गए हैं, तो हमें भी अपनी जांच के तरीके में बदलाव लाना पड़ा है। शो का फ्लेवर वही रहेगा, लेकिन अब हम अपराधियों के नए तरीकों के हिसाब से जांच करेंगे।
90 के दशक में जब यह शो शुरू हुआ था, उस समय और आज के टीवी इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों में आपने क्या प्रमुख बदलाव महसूस किए हैं?
बहुत बदलाव आया है। पहले लंबे शॉट्स होते थे, लेकिन अब तकनीकी विकास के साथ फिल्मांकन और कहानी कहने के तरीके में काफी बदलाव आया है। अब सब कुछ बहुत ज्यादा आधुनिक हो गया है, जिससे शूटिंग और एपिसोड्स की गति भी तेज हो गई है।
नहीं, यह जानकारी गलत है। मैंने कभी 'दिलजले' में काम नहीं किया और न ही यह फिल्म देखी है। मैंने भी इंटरनेट पर इसके बारे में पढ़ा है। मेरी पहली फिल्म 'जॉनी गद्दार' थी, जिसमें मैंने 'सीआईडी' के दौरान काम किया था।
आपने 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ काम किया। उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
अजय देवगन के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। क्राफ्ट के प्रति समझ और समर्पण ने उन्हें बड़ा स्टार बनाया है। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में काम मिलने का श्रेय 'सीआईडी' को जाता है, क्योंकि मेरे किरदार की लोकप्रियता के कारण ही मुझे ये फिल्में मिलीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X