{"_id":"680dc0e4a7c4c7df4305ae34","slug":"r-madhavan-exclusive-interview-by-pankaj-shukla-test-netflix-india-kesari-2-most-authentic-human-brand-2025-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhavan Exclusive: मैंने दर्शकों से संवाद करना कभी नहीं छोड़ा, किरदारों में प्रामाणिकता लाना मेरी जिम्मेदारी","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Madhavan Exclusive: मैंने दर्शकों से संवाद करना कभी नहीं छोड़ा, किरदारों में प्रामाणिकता लाना मेरी जिम्मेदारी
R Madhavan: अभिनेता आर माधवन ने हाल ही में बड़े पर्दे पर अपने 25 साल पूरे किए है, जिसे प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से सेलिब्रेट किया है। हालिया रिलीज फिल्म 'केसरी 2' में भी उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
1 of 9
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता रंगनाथन माधवन को इस महीने बड़े परदे पर उतरे 25 साल पूरे हुए तो उनके प्रशंसकों ने इसका सोशल मीडिया पर खूब जश्न मनाया। माधवन भी इस मौके पर नजर आए फिल्म ‘केसरी 2’ के एक अनोखे किरदार में। किरदारों के साथ प्रयोग करने में नए मानदंड बनाते जा रहे आर माधवन से एक खास मुलाकात की ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने।
फिल्म ‘टेस्ट’ को लेकर जो प्रतिक्रियाएं आपको मिल रही हैं, उनके बारे में क्या कहना है?
मुझे तो ये ईश्वर का आशीर्वाद सरीखा प्रतीत हो रहा है। मेरे अभिभावकों ने मुझे जो शिक्षा दी, जो संस्कार दिए और मेरे देश ने मुझे जो गौरव बख्शा है, वह सब एक सपना जैसा ही तो है मेरे लिए। खुली आंखों से देखे सपने सच होते हैं, ये मैं अब मानने लगा हूं। फिल्म को रिलीज होने के बाद का चौथा हफ्ता शुरू हो गया है और ये फिल्म अब भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेडिंग फिल्मों में बनी हुई है।
Shruti Haasan: रिश्तों को लेकर श्रुति हासन ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने कुछ लोगों को चोट पहुंचाई है…
3 of 9
फिल्म 'टेस्ट'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में हाइड्रोफ्यूल बनाने की कोशिशों में लगा एक इंजीनियर रिश्वत के पैसे जुटाने के जो करता है, उसकी तैयारी कैसे की होगी आपने?
मेरा अभिनय को लेकर एक खास दृष्टिकोण शुरू से रहा है। अगर एक किरदार किसी ने सोचा है तो ये तो तय है कि ये विचार लेखक के मन में किसी न किसी बीज से ही पनपा होगा। मेरी कोशिश उस बीज तक, उसकी धरती तक और उसे खाद-पानी देने वाले कारकों को पहचानने की रहती है। बतौर अभिनेता इतना काम तो हमें करना ही चाहिए। बाकी काम फिल्म के निर्देशक ने कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
'विक्रम वेधा' में आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहली बार फिल्म बनाने वाले निर्देशकों के साथ काम करने का आपका रिकॉर्ड चौंकाने वाला है..
हां, पहली फिल्म बनाने वाले निर्देशकों के लिए मुझे खासा लकी माना जाता है। फिल्म ‘टेस्ट’ से निर्देशन शुरू करने वाले एस शशिकांत ने ही मेरी तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का निर्माण किया था। उनकी पृष्ठभूमि वास्तुशास्त्र की है। वह कमाल की इमारतें बनाते रहे हैं। फिर उन्होंने अपना खुद का स्टूडियो वाईनॉट स्टूडियोज खोला। फिल्म ‘टेस्ट’ बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। 25 साल के अपने करियर में मैंने तमाम नवोदित निर्देशकों के साथ काम किया है। मेरा मानना है कि हर नया निर्देशक अपने साथ एक नई सिनेमाई दृष्टि लेकर आता है।
विज्ञापन
5 of 9
केसरी 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, ऐसे नए नजरिये की इस समय सिनेमा को जरूरत भी है?
जी हां, बिल्कुल। अब फिल्म ‘केसरी 2’ के निर्देशक करण सिंह त्यागी को ही लीजिए। इनकी भी ये पहली फिल्म है लेकिन इस फिल्म के पहले 20 मिनट जो हैं, वह दिल और दिमाग हिला देने वाले हैं। परदे पर जो कुछ होता दिख रहा था, जब पहली बार मैंने इसे देखा तो मेरा तो गला रुंध गया। मेरे पास वाली कुर्सी पर बैठे अक्षय मेरा हाथ थामकर मुझे ढांढस बंधा रहे थे और मेरा पूरी शरीर कांप रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।