{"_id":"68ac89332f6d1f7ff900f57a","slug":"salman-khan-hosted-show-bigg-boss-19-contestant-ashnoor-kaur-interview-with-amarujala-2025-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashnoor Kaur Interview: '‘मैं फुटेज के लिए फेक बनकर नहीं खेलूंगी', बोलीं 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट अशनूर कौर","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Ashnoor Kaur Interview: '‘मैं फुटेज के लिए फेक बनकर नहीं खेलूंगी', बोलीं 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट अशनूर कौर
Bigg Boss 19 contestant Ashnoor Kaur: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर लीड स्टार तक का सफर तय करने वाली अशनूर कौर अब एक नए अवतार में नजर आ रही हैं। अशनूर इस बार छोटे पर्दे के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनी हैं।
विज्ञापन
1 of 8
अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बिग बॉस 19' शुरू हो चुका है। इसमें पहली प्रतिभागी के रूप में अशनूर कौर की एंट्री हुई। शो में कदम रखने से पहले अशनूर ने अमर उजाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने फैसले, रिस्क्स, सलमान खान से मुलाकात और घर के अंदर की चुनौतियों को लेकर खुलकर बातें कीं।
2 of 8
अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
बिग बॉस जॉइन करने के पीछे आपकी मोटिवेशन क्या रही?
सच कहूं तो बिग बॉस जॉइन करने का मोटिवेशन बस इतना था कि मैंने हमेशा खुद को चैलेंज किया है। इतने वर्षों से टीवी और फिल्मी दुनिया में रही हूं, लेकिन कभी रियलिटी शो नहीं किया और बिग बॉस से बड़ा कोई प्लेटफॉर्म नहीं है। यहां लोग आपको बिना मेकअप, बिना फिल्टर देखेंगे। मुझे लगा अगर कुछ नया ट्राई करना है तो क्यों न सबसे बड़ा और सबसे मुश्किल शो चुना जाए।
3 of 8
अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
आप बचपन से इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। क्या आपको लगता है कि यह अनुभव गेम में आपकी मदद करेगा?
बिल्कुल। बचपन से ही अलग-अलग नेचर और माइंडसेट वाले लोगों से डील किया है। मुझे जल्दी समझ आ जाता है कि सामने वाला इंसान कितना रियल है और कितना फेक। बिग बॉस में यही सबसे बड़ा हथियार है। बहुत से लोग यहां नकली बनकर टिकने की कोशिश करते हैं, लेकिन मेरा अनुभव मुझे एक्सपोजर देगा कि मैं उन्हें तुरंत पकड़ लूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई एक्टर्स को लगता है कि रियलिटी शो में उनकी इमेज खराब हो सकती है। क्या आप इस रिस्क के लिए तैयार हैं?
देखिए, अगर किसी को अपनी इमेज खोने का डर है, तो उन्हें इस शो में आना ही नहीं चाहिए। मैं जानती हूं कि लोग कैमरे पर मुझे वैसे ही देखेंगे, जैसी मैं असल में हूं। अगर कोई मेरी इमेज को खराब कहेगा तो वो उनकी सोच की गंदगी होगी, मेरी नहीं। मुझे अपने ऊपर पूरा भरोसा है और मैं दूसरों की तरह फेक साइड नहीं दिखाने वाली।
विज्ञापन
5 of 8
अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्सर बिग बॉस का घर लोगों का छुपा हुआ पहलू बाहर ले आता है। क्या आप तैयार हैं कि दर्शक आपके नए साइड्स देखें?
हां और मैं चाहती भी हूं कि लोग मेरा हर साइड देखें। रियलिटी शो का असली मकसद यही है। लेकिन फर्क इतना है कि मैं ड्रामा या फेक इमोशन्स से लाइमलाइट नहीं बटोरूंगी। अगर गुस्सा करूंगी तो असली होगा, अगर रोऊंगी तो असली होगा। मुझे नकली बनकर जीना आता ही नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।