मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में सितारे अपनी फिल्मों के लिए खूब चर्चा बटोरते हैं। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने दमदार किरदार के दम पर दर्शकों के बीच मशहूर हैं। सिनेमा की दुनिया में अभिनेता अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के बदलते माहौल में फिट होने के लिए खुद को विकसित करते हैं। कई अभिनेता ऐसे हैं, जो फिल्मों में हीरो की भूमिका निभाते हैं, लेकिन जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं तो उन्होंने अपनी छवि बदली और खलनायक का किरदार निभाया। खलनायक का किरदार निभाने के लिए इन सितारों ने अच्छी प्रशंसा भी बटोरीं। इतना ही नहीं, खलनायक बन इन सितारों ने अपनी नई पहचान बनाई और दर्शकों के दिल में दोबारा जगह बनाई। साथ ही अपना डूबता हुआ करियर भी संभाल लिया। वहीं, कुछ सितारे इस राह पर चलने की तैयारी में हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने खलनायक बन अपना करियर डूबने से बचाया।
Villains: हीरो का चोला उतार खलनायक के किरदार में ढले ये सितारे, अब खलनायकी से दहशत फैलाने को तैयार ये अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की। अभिषेक बच्चन अब खलनायक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इसकी पुष्टि खुद उनके पिता और हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए की थी। दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन अब शाहरुख खान की फिल्म किंग में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में सुहाना खान भी नजर आएंगी।
अर्जुन रामपाल
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अर्जुन रामपाल का। अर्जुन रामपाल भी खलनायकी से दर्शकों के दिल में दहशत पैदा करने के लिए तैयार हैं। वे साउथ अभिनेता राणा दग्गुबाती की वेब सीरीज राणा नायडू में खलनायक के रूप में नजर आएंगे। हाल ही में निर्माताओं ने शूटिंग की कुछ झलकियां साझा की थीं, जिसमें राणा दग्गुबाती और अर्जुन रामपाल आपस में दो दो हाथ करते नजर आए थे।
बॉबी देओल
कई फिल्मों में हीरो का किरदार निभाने के बाद 2020 में बॉबी देओल ने 'आश्रम' के साथ ओटीटी से दमदार वापसी की, जहां उन्होंने एक खलनायक का किरदार निभाया। इस सीरीज ने न केवल दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरा, बल्कि बॉबी के करियर को भी सवार दिया। अब वह पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' में औरंगजेब में खलनायक के किरदार में दिखेंगे। वे रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में खलनायक की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। इसके साथ अब बॉबी साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।
संजय दत्त
इस लिस्ट में अगला नाम आता है संजय दत्त का। संजय दत्त अब नकारात्मक भूमिकाओं के लिए ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। हीरो बनकर संजय दत्त ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन बाद में उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। इसके बाद अभिनेता ने बतौर खलनायक फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया, जिसने उनकी प्रसिद्धि और करियर में चार चांद लगा दिए। अभिनेता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया। इतना ही नहीं वह साउथ की फिल्मों में भी खलनायक बन मशहूर हुए। संजय दत्त ने 'खलनायक', 'वास्तव', 'मुसाफिर', 'अग्निपथ', 'केजीएफ 2' में नकारात्मक भूमिकाएं निभाईं। वे अब राम पोथिनेनी की फिल्म 'डबल आई स्मार्ट' में भी विलेन के रोल में नजर आएंगे।