Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Celebs Who are Devotees of Mahadev Lord Shiva Ajay Devgn Raveena Tandon Tamannaah Bhatia Sara Ali Khan
{"_id":"663c97ca79bbf7ff3b01df7f","slug":"celebs-who-are-devotees-of-mahadev-lord-shiva-ajay-devgn-raveena-tandon-tamannaah-bhatia-sara-ali-khan-2024-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Devotees of Mahadev: महादेव के महाभक्त हैं ये सितारे, लिस्ट में रवीना से लेकर सारा अली खान तक शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs Devotees of Mahadev: महादेव के महाभक्त हैं ये सितारे, लिस्ट में रवीना से लेकर सारा अली खान तक शामिल
आम इंसानों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी ईश्वर में अपार श्रद्धा रखते हैं। उनमें से कुछ सितारे तो कई बार मंदिरों में भी नजर आते हैं। आइए आज आपको बॉलीवुड के उन कुछ सितारों के बारे में बताते हैं जो भगवान शिव के परम भक्त हैं। जो एक नहीं बल्कि कई बार शिव के दरबार में दस्तक देते दिखाई देते हैं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान का है। वे कई बार शिव के दरबार में माथा टेकती नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे महादेव के दर्शन के लिए कई बार महाकाल मंदिर और केदारनाथ की यात्रा कर चुकी हैं।
3 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में रवीना टंडन का भी नाम शामिल है। रवीना ईश्वर में अपार श्रद्धा रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी बेटी राशा के संग भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर रवीना और उनकी बेटी की तस्वीरें काफी वायरल भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया भी शिव के प्रति अपार श्रद्धा रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नजर आईं। अभिनेत्री ने कई बार कहा भी है कि भगवान शिव के प्रति उनके मन में अटूट विश्वास है। वे भी आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी में ईश्वर को स्थान देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन बॉलीवुड में शिव-भक्त के नाम से भी मशहूर हैं। उन्होंने तो महादेव शंभु का टैटू भी अपने सीने पर गुदवाया हुआ है। अजय देवगन भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।