फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nepali Celebs: मनीषा कोइराला से लेकर सुनील थापा तक, इन नेपाली सेलेब्स ने मनोरंजन की दुनिया में किया कमाल

Tue, 09 Sep 2025 05:41 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 09 Sep 2025 05:41 PM IST
सार

Nepali Celebs List: नेपाल देश इस समय हिंसा की आग में जल रहा है, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। आपको बताते चलें कि कई नेपाली सेलब्स हैं, जिन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। 

विज्ञापन
Celebs who belongs from nepal and famous in entertainment industry including manisha koirala udit narayan
सुनील थापा और मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत का पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं, क्योंकि वहां की सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है। इसका पुरजोर विरोध हो रहा है, जिसका नतीजा ये हुआ कि कई नागरिकों ने अभी तक अपनी जान गंवा दी है। नेपाल का माहौल काफी संघर्षों वाला बना हुआ। इसका असर वहां के मनोरंजन उद्योग पर भी पड़ रहा है। साथ ही आपको बता दें कि नेपाल से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है। जानिए उन सेलेब्स के बारे में।

Celebs who belongs from nepal and famous in entertainment industry including manisha koirala udit narayan
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala

मनीषा कोइरला
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल में हुआ था। एक्ट्रेस के दादा नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री का बचपन ज्यादातर भारत में ही बीता है। मनीषा कोइराला ने 'सौदागर', 'दिल से', 'मन' जैसी कई फिल्में की हैं।

Celebs who belongs from nepal and famous in entertainment industry including manisha koirala udit narayan
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम

उदित नारायण
उदित नारायण बॉलीवुड में संगीत की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। गायक ने नेपाल से ही अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। करीब 8 साल तक नेपाल में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रूख किया। आज वो हिंदी फिल्मों में कई बेहतरीन गाने गा चुके हैं। आपको बता दें कि गायक के पिता नेपाल के रहने वाले थे, लेकिन उनकी मां की बिहार की थी। हालांकि, उदित नारायण ने बताया है कि उनका जन्म भारत में ही हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs who belongs from nepal and famous in entertainment industry including manisha koirala udit narayan
सुषमा श्रेष्ठ - फोटो : वीकीपीडिया

सुषमा श्रेष्ठ
'सरकाई लो खटिया जाड़ा लगी', 'चने के खेत में' जैसे गानों से प्रसिद्ध सुषमा श्रेष्ठ का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो नेपाल के नेवार समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। गायिक को पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। सुषमा को बचपन से ही गाने का शौक था। नेपाल से निकली सुषमा श्रेष्ठ आज बॉलीवुड की दुनिया में भी काफी बड़ा नाम हैं।

विज्ञापन
Celebs who belongs from nepal and famous in entertainment industry including manisha koirala udit narayan
सुनील थापा - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील थापा
नेपाली मनोरंजन उद्योग में विलेन की भूमिका से मशहूर सुनील थापा बॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं। उन्होंने 'एक दूजे', 'मैरीकॉम' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed