फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: जब एक सितारे का ठिकाना बना दूसरे का आशियाना, एक ने खाली किया घर तो दूसरे ने किया प्रवेश

Mon, 10 Jun 2024 07:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 10 Jun 2024 07:29 PM IST
सार

बॉलीवुड में कुछ सितारों ने किसी दूसरे सितारे के आशियाने को अपना ठिकाना बना लिया। आज इस लेख में हम बात करेंगे उन सितारों की, जिनके घरों में उनसे पहले किसी और सितारे का बसेरा हुआ करता था।

विज्ञापन
Celebs Who Bought or rented House of Other Actors Rajkummar Rao Janhvi Kapoor Adah Sharma Sushant Singh Rajpu
एक सितारे का ठिकाना बना दूसरे का आशियाना - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

मुंबई को मायानगरी कहा जाता है। कुछ लोग इसे सपनों की दुनिया भी कहते हैं। इस शहर में पूरे देश से हर साल हजारों लाखों लोग आंखों में सपना लेकर आते हैं। यहां आने वाला हर इंसान अपने बेहतर भविष्य का सपना लेकर आता है। हर इंसान के मन में यह चाहत होती है कि वह इस मायानगरी में अपना खुद का एक घर बना सके। इस शहर में अपना एक घर होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हुए, जो इस शहर में कई सपने लेकर आए और इस शहर में अपना एक आशियाना बनाया। इस दौरान कुछ सितारों ने किसी दूसरे सितारे के आशियाने को अपना ठिकाना बना लिया। आज इस लेख में हम बात करेंगे उन सितारों की, जिनके घरों में उनसे पहले किसी और सितारे का बसेरा हुआ करता था। 


Triptii Dimri: कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ तृप्ति डिमरी का वायरल वीडियो! बारिश में घूमता नजर आया कपल

Celebs Who Bought or rented House of Other Actors Rajkummar Rao Janhvi Kapoor Adah Sharma Sushant Singh Rajpu
वरुण धवन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

वरुण धवन 
अभिनेता वरुण धवन हाल में हाल में ही पिता बने हैं। उनके घर बेटी के रूप में एक नई मेहमान आई है। बेटी के जन्म के बाद वरुण और नताशा ने घर बदलने का फैसला किया है। बेटी को खेलने के लिए नर्सरी या प्लेरूम जैसी सुविधा मिल सके, इसके लिए वह घर बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन वाले घर को किराए पर लिया है। यह एक समुंदर के सामने वाला अपार्टमेंट हैं, जिसमें फिलहाल ऋतिक रह रहे हैं। वो जल्द ही यहां से दूसरी जगह शिफ्ट होने वाले हैं, जिसके बाद वरुण इस घर में रहने वाले हैं। 
Malini Awasthi: मालिनी जिनकी दीवानी हैं वे भी उनके फैन निकले, गायिका ने एलेक के संग फोटो साझा कर बताया किस्सा

Celebs Who Bought or rented House of Other Actors Rajkummar Rao Janhvi Kapoor Adah Sharma Sushant Singh Rajpu
राजकुमार राव - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

राजकुमार राव
इस कड़ी में अगला नाम है बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अभिनेता राजकुमार राव का। जान्हवी ने जुहू स्थित अपना अपार्टमेंट राजकुमार राव को बेच दिया था। अभिनेत्री ने साल 2020 में जुहू-विर्ले पार्ले डेवलपमेंट स्कीम की एक इमारत में तीन अपार्टमेंट खरीदे थे। अभिनेत्री ने 3456 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट अभिनेता राजकुमार राव को साल 2022 में बेचा था। राजकुमार ने इसे लगभग 44 करोड़ रुपये में जान्हवी से खरीदा था। बताते चलें कि राजकुमार और जान्हवी हाल में ही रिलीज हुई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार भी दिया। इससे पहले भी दोनों साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रूही में नजर आए थे। 
Bollywood Actress: क्रिकेटर्स को डेट कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, खूब हुए प्यार के चर्चे, फिर जुदा हो गईं राहें

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Who Bought or rented House of Other Actors Rajkummar Rao Janhvi Kapoor Adah Sharma Sushant Singh Rajpu
अदा शर्मा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

अदा शर्मा
अदा शर्मा हिंदी सिनेमा की जानी पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्हें फिल्म द केरला स्टोरी की वजह से काफी प्रसिद्धी मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। अभिनेत्री हाल में ही अपने नए फ्लैट में शिफ्ट हुई हैं। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदा ने अक्तूबर 2023 में पांच साल के लिए लीज एग्रीमेंट पर साइन करके इसे अपने नाम कर लिया है। हाल में ही वह अपनी मां और दादी के साथ यहां शिफ्ट हुई हैं। उनसे पहले यहां दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहते थे। साल 2020 में उनके द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने की खबरें सामने आई थीं। 
Anil Kapoor: अनिल कपूर के आने से बदल जाएगा सबकुछ, निर्माताओं ने जारी किया बिग बॉस ओटीटी 3 का नया वीडियो

विज्ञापन
Celebs Who Bought or rented House of Other Actors Rajkummar Rao Janhvi Kapoor Adah Sharma Sushant Singh Rajpu
राजेश खन्ना - फोटो : ट्विंकल खन्ना इंस्टाग्राम

राजेश खन्ना
पचास और साठ के दशक के बेहतरीन अभिनेता राजेंद्र कुमार ने एक मुंबई कार्टर रोड पर एक घर लिया था। उस वक्त वहां के किरायदारों ने ये अफवाह उड़ा दी थी कि घर में भूतों का बसेरा है। इस अफवाह के बाद राजेंद्र कुमार ने यह घर 65 हजार में खरीद लिया। इस के बाद उनका करियर बहुत तेजी से ऊपर चढ़ा और उन्होंने दशकों तक कई बेहतरीन फिल्में दे कर फिल्मी दुनिया में राज किया। वह जुबली कुमार के नाम से मशहूर हो गए । हालांकि चार दशक लंबे करियर में एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्हें ये घर बेचना पड़ा। उनके इस घर को तब राजेश खन्ना ने खरीदा था। राजेश का फिल्मी करियर तब शुरू ही हुआ था और उन्होंने सोचा कि अगर वह यह घर खरीद लें तो उनके करियर में भी राजेंद्र कुमार की तरह चार चांद लग जाएंगे। इसके बाद उन्होंने यह घर राजेंद्र कुमार से खरीद लिया।
Urvashi Dholakia: अपनी इमेज बदलने को बेताब हैं 'कोमोलिका', बोलीं- बस बहुत हो गया अब नेगेटिव रोल नहीं करूंगी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed