फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Deol: भरत तख्तानी से तलाक के बाद एशा देओल ने मनाया लाडली बेटी का जन्मदिन, पोस्ट साझा कर लिखी यह बात

Mon, 10 Jun 2024 07:04 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Esha Deol celebrating her younger daughter Miraya fifth birthday after divorce from Bharat Takhtani
एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
आज से कुछ महीने पहले जब एशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने अपने अलगाव के फैसले को दुनिया के संग साझा किया था तब लोग उनके इस फैसले को सुनकर हैरान रह गए थे। एशा देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। वे अपनी शादी के 11 साल बाद अपने पति से लग हुई हैं। वहीं आज एशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी छोटी बेटी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। आइए जानते हैं एशा देओल ने अपनी बिटिया के लिए क्या कुछ लिखा है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

Esha Deol celebrating her younger daughter Miraya fifth birthday after divorce from Bharat Takhtani
एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल और भरत तख्तानी साल 2012 में एक-दूसरे के संग शादी के बंधन में बंधे थे। एशा और भरत दो प्यारी सी बेटियों के माता-पिता हैं। सूत्रों की मानें तो एशा देओल अपनी बेटियों को अलगाव के बारे में नहीं बताना चाहती हैं। उन्होंने इस खबर को उनसे छुपा कर रखा है। वहीं आज एशा की छोटी बेटी मिराया पांच साल की हो गई हैं। 
Esha Deol celebrating her younger daughter Miraya fifth birthday after divorce from Bharat Takhtani
एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल ने मिराया के पांचवे जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और मिराया की तस्वीर को साझा किया है। एशा देओल बेटी को प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में एशा के पालतू कुत्ते भी नजर आ रहे हैं। गुलाबी सूट में एशा देओल काफी प्यारी लग रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Deol celebrating her younger daughter Miraya fifth birthday after divorce from Bharat Takhtani
एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल ने बेटी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी प्यारी मिराया आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं'। सोशल मीडिया पर एशा देओल की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। वहीं एशा देओल ने इस फोटो पर कमेंट के ऑप्शन को बंद कर रखा है। 
विज्ञापन
Esha Deol celebrating her younger daughter Miraya fifth birthday after divorce from Bharat Takhtani
एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि एशा देओल तलाक के बाद अब राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगी। अभिनेत्री की मां हेमा मालिनी भी फिल्मों के बाद राजनीति की तरफ मुड़ चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने जीत भी हासिल की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed