फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malini Awasthi: मालिनी जिनकी दीवानी हैं वे भी उनके फैन निकले, गायिका ने एलेक के संग फोटो साझा कर बताया किस्सा

Mon, 10 Jun 2024 06:02 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Malini Awasthi shares her photo with Alec Baldwin and wrote it was fan moment for her when he asked for photo
एलेक बाल्डविन मालिनी अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम
आप जिन्हें पसंद करते हों, जो आपके पसंदीदा अभिनेता हों अगर वे एक दिन आपके सामने आ जाए और आपसे कहने लगे कि मैं आपके साथ एक तस्वीर लेना चाहता हूं तो इस क्षण में आप जिस खुशी को महसूस करेंगे, कुछ-कुछ वैसी ही खुशी आज लोकसंगीत की दिग्गज गायिका मालिनी अवस्थी ने महसूस किया है। खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पसंदीदा अभिनेता एलेक बाल्डविन के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने उनके साथ हुए मुलाकात को भी अपने फैंस के संग साझा किया है। 
Malini Awasthi shares her photo with Alec Baldwin and wrote it was fan moment for her when he asked for photo
मालिनी अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम
मालिनी अवस्थी आज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी समृद्ध गायकी की वजह से पहचानी जाती हैं। वे जब भी कोई गीत गाती हैं वह गीत श्रोताओं के आत्मा को छू जाती है। आज गायिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वे अकेली नहीं हैं। उनके साथ हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एलेक बाल्डविन भी नजर आ रहे हैं। 
Malini Awasthi shares her photo with Alec Baldwin and wrote it was fan moment for her when he asked for photo
मालिनी अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम
मालिनी अवस्थी ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एलेक बाल्डविन के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखती हैं, 'मैं खुद पर विश्वास ही नहीं हुआ जब वे मेरे पास आकर मुझसे बोले कि बहुत अद्भुत गाती हैं। आपकी आवाज मुझे काफी पसंद है। मैं एलेक बाल्डविन हूं और मैं आपके साथ एक सेल्फी लेना चाहता हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malini Awasthi shares her photo with Alec Baldwin and wrote it was fan moment for her when he asked for photo
मालिनी अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम
 मालिनी अवस्थी आगे जोड़ती हैं, 'मैंने आश्चर्य और अविश्वास से उनकी तरफ देखा। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिनकी मैं इतनी बड़ी फैन हूं वे स्वयं मेरे साथ तस्वीर लेने को उत्सुक हैं। मुझे काफी समय लगा ये समझने के लिए कि यह सच में मेरे साथ हो रहा है। वह पल मेरे लिए सबसे सुखद पलों में से एक है'। 
विज्ञापन
Malini Awasthi shares her photo with Alec Baldwin and wrote it was fan moment for her when he asked for photo
 मालिनी अवस्थी - फोटो : इंस्टाग्राम
मालिनी अवस्थी ने एलेक बाल्डविन के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, 'सर आप एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। आप एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मैंने आपके संगीत एल्बम सुने हैं। मैंने आपके कुछ ब्रॉडवे शो को भी देखा है। आपसे मिलना मेरे लिए कभी न भुलाए जाने वाले पलों में से एक हैं। मैं इन तस्वीरों को हमेशा अपने साथ रखूंगी'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed