बॉलीवुड के की सितारे अपनी बेहतरीन फिल्मों और अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। कुछ फैंस अपने अच्छे व्यवहार के लिए मशहूर हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से उनके पड़ोसी परेशान हुए हैं और उनके खिलाफ शिकायत भी की है, आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में-
Bollywood Celebs: इन सितारों की हरकतों से हुआ पड़ोसी की नाक में दम, गुस्से में लोगों ने बुला ली थी पुलिस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जमाने की सबसे क्यूट अभिनेत्री प्रीति जिंटा के पड़ोसियों ने साल 2015 में शिकायत की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों ने कहा था कि प्रीति अपने स्टार स्टेटस का नाजायज फायदा उठाती हैं। उनके पड़ोसियों का कहना था कि प्रीति अपने बाउंसर्स के साथ बगीचे और स्विमिंग पूल में जाती हैं, और जब तक प्रीति पार्क या स्विमिंग पूल मे होती हैं, तब तक उनके बाउंसर्स पार्क या स्विमिंग पूल में दूसरे बच्चों को नहीं आने देते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना ने जब अपने घर पर साल 2016 में फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था, जब उस दौरान वहां काफी हंगामा, जिससे परेशान होकर पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया था।
शाहिद कपूर
अक्सर फिल्मों में शांत नजर आने वाले शाहिद कपूर भी असल जिंदगी में अपने पड़ोसियों को परेशान कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता जब जुहू स्थित अपने घर को ठीक करवा रहे थे, तब वहां काम करने वाले मजदूरों ने आसपास के लोगों को परेशान कर दिया था, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी थी।
शक्ति कपूर
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शक्ति कपूर पर एक बार इल्जाम लगा था कि वे कॉरिडोर में बिना कपड़ों के घूमते थे। शक्ति कपूर के पड़ोसियों ने उनके खिलाफ मामला थाने में दर्ज करवाया था, इसके बाद शक्ति कपूर ने अपनी गलती मानते हुए पड़ोसियों से माफी मांगी थी।