फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: हालात की मार से मजबूर होकर इन सितारों ने कभी की थी आत्महत्या की कोशिश, फिर ऐसे बदली जिंदगी

Sun, 21 Jul 2024 06:08 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 Jul 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
celebs who wanted to suicide amit sadh mithun chakraborty mrunal thakur deepika padukone manoj bajpayee
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम: @mrunalthakur, @bajpayee.manoj, @deepikapadukone
कहा जाता है कि अभिनय की चकाचौंध दुनिया केवल दिखावे के लिए ग्लैमर की दुनिया है। सेलेब्स को अपने फैंस के सामने हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी पड़ती है, लेकिन निजी जिंदगी में वह कई परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। कभी-कभी ये सेलेब्स अपनी जिंदगी में इतने तनाव में आ जाते हैं कि आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया था। बीते साल दिसंबर में तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। कई बार सेलेब्स अपनी परेशानियों का हल खुदकुशी को समझ लेते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में आत्महत्या करने की कोशिश की है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो अपनी जिंदगी में कभी खुदकुशी करने का मन बना चुके थे...
celebs who wanted to suicide amit sadh mithun chakraborty mrunal thakur deepika padukone manoj bajpayee
अमित साध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमित साध
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता अमित साध का आता है। अमित साध, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'काय पो छे' में काम कर चुके हैं। इंटरव्यू के दौरान अमित साध ने अपने फिल्मी करियर को लेकर खुलासा किया था कि वह हमेशा के लिए एक्टिंग को छोड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया था जब उन्हें सुसाइड करने का मन हुआ था। अमित साध ने चार बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी।
celebs who wanted to suicide amit sadh mithun chakraborty mrunal thakur deepika padukone manoj bajpayee
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम: @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का है। दीपिका पादुकोण ने भी इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह एक बार डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। तनाव की वजह से उनके दिमाग में खुदकुशी करने जैसे ख्याल भी आने लगे थे। इसके बाद उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने उन्हें इस मुश्किल भरे दौर से निकालने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
celebs who wanted to suicide amit sadh mithun chakraborty mrunal thakur deepika padukone manoj bajpayee
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

मनोज बाजपेयी
इस लिस्ट में अभिनेता मनोज बाजपेयी भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। मनोज बाजपेयी बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाइश रखते थे। इंटरव्यू के दौरान मनोज ने खुलासा किया था कि जब एनएसडी में एडमिशन नहीं हो पाने के कारण वह काफी टूट गए थे, तब उनके मन में खुदकुशी करने का ख्याल आया था। उन्होंने उस समय खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी।

विज्ञापन
celebs who wanted to suicide amit sadh mithun chakraborty mrunal thakur deepika padukone manoj bajpayee
मृणाल ठाकुर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @mrunalthakur

मृणाल ठाकुर
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि अपने स्ट्रगल के दिनों में जब उन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही थी तो एक बार उनका ट्रेन से कूदने का मन हुआ था। मृणाल ठाकुर लगातार आत्महत्या के विचारों से जूझ रही थीं, क्योंकि उनकी जिंदगी एक मुश्किल भरे दौर से गुजर रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed