फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandramukhi 2: कंगना की 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर रिलीज, घुंघराले बाल और अलहदा अंदाज से अभिनेत्री ने जीता दिल

Sun, 03 Sep 2023 05:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 03 Sep 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Chandramukhi 2 trailer released Kangana Ranaut Raghava Lawrence dual avatars win fans heart
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर बोलती नजर आ जाती हैं। कंगना अपने बयानों की तरह अपनी फिल्मों को लेकर भी मशहूर हैं। बीते काफी समय से कंगना रणौत ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अपने लुक के बाद अब ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Chandramukhi 2 trailer released Kangana Ranaut Raghava Lawrence dual avatars win fans heart
कंगना रणौत, चंद्रमुखी 2 - फोटो : social media

 कंगना हमेशा अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत लेती है।  'चंद्रमुखी 2' से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक 5 अगस्त को ही रिलीज हो गया था। लोगों को कंगना  का चंद्रमुखी लुक बहुत पसंद आया। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कंगना स्क्रीन पर अपने तीखे तेवर में नजर आ रही हैं।

Jawan: 'जवान' की एडवांस बुकिंग असली है या कॉर्पोरेट? यूजर के सवाल पर भड़के शाहरुख खान, कहा- घटिया बातें मत करो

Chandramukhi 2 trailer released Kangana Ranaut Raghava Lawrence dual avatars win fans heart
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना और राघव लॉरेंस की ‘चंद्रमुखी 2 ‘का ट्रेलर आखिरकार रविवार को चेन्नई में काफी धूमधाम से जारी किया गया। फिल्म में मुख्य भूमिका में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री वेट्टैयन राजा के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी सुंदरता और नृत्य कौशल के लिए राज दरबार में जानी जा रही हैं। सभी लोग चंद्रमुखी की सुंदरता और नृत्य के कायल होते नजर आ रहे हैं।

Jawan: 'जवान' की एडवांस बुकिंग असली है या कॉर्पोरेट? यूजर के सवाल पर भड़के शाहरुख खान, कहा- घटिया बातें मत करो


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandramukhi 2 trailer released Kangana Ranaut Raghava Lawrence dual avatars win fans heart
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर एक बड़े संयुक्त परिवार के साथ शुरू होता है जो एक समस्या को हल करने के इरादे से एक हवेली में रहने के लिए आता है। परिवार को पहले ही सूचित कर दिया जाता है कि हवेली के दक्षिण तरफ न जाएं क्योंकि वहां चंद्रमुखी रहती है। चंद्रमुखी की कहानी में 17 साल बाद एक नया मोड़ आता है। एक राजा और दरबारी नर्तकी चंद्रमुखी की 200 साल पुरानी कहानी वर्तमान से जुड़कर सामने आती है।

विज्ञापन
Chandramukhi 2 trailer released Kangana Ranaut Raghava Lawrence dual avatars win fans heart
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में कंगना के अलावा राधिका सरथकुमार, वादिवेलु, लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, रवि मारिया और सुरेश मेनन भी अहम किरदार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed