Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Chhaava Teaser Out vicky kaushal chhatrapati sambhaji maharaj look Rashmika Mandanna Akshaye Khanna
{"_id":"66c2db3a35c189903b0b5eeb","slug":"chhaava-teaser-out-vicky-kaushal-chhatrapati-sambhaji-maharaj-look-rashmika-mandanna-akshaye-khanna-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava Teaser: 'छावा' का धांसू टीजर जारी, हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे संभाजी उर्फ विक्की कौशल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chhaava Teaser: 'छावा' का धांसू टीजर जारी, हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे संभाजी उर्फ विक्की कौशल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:12 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' का टीजर जारी किया जा चुका है। टीजर में हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे विक्की कौशल का जबर्दस्त लुक सामने आ चुका है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
1 of 5
छावा टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' का टीजर जारी किया जा चुका है। टीजर में हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे विक्की कौशल का जबर्दस्त लुक सामने आ चुका है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2 of 5
छावा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी बनकर विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे। फिल्म में उनका कैसे लुक होगा इसको लेकर विक्की के प्रशंसकों में खासा उत्साह है। फिल्म में उनका पहला लुक कई बार सोशल मीडिया में सामने आ चुका है, लेकिन अभी कुछ ही देर पहले फिल्म 'छावा' का धांसू टीजर जारी किया, जिसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.
3 of 5
छावा
- फोटो : सोशल मीडिया
छावा के टीजर की शुरुआत होती है तलवारों के टकराने की आवाज और घोड़ों के दौड़ने की आवाज से, जिसमें हजारों सैनिकों की टुकड़ी खून से लहूलुहान नजर आ रही है और बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कोई कहता है, छत्रपती शिवाजी महाराज को शेर कहते हैं, और शेर के बच्चे को छावा........ इसी के बाद विक्की कौशल हजारों सौनिकों की टुकड़ी के साथ लड़ते नजर आते है। इसके बाद अक्षय खन्ना का जबरदस्त लुक सामने आता है और वो इस टीजर में कहते हैं 'शिवा चला गया और अपनी... जिंदा छोड़ गया।'
मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म 'छावा' के टीजर ने सभी को चौंका दिया है। इस टीजर में विक्की महान मराठा योद्धा संभाजी महाराज की भूमिका में काफी शक्तिशाली रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस टीजर में साफ दिखाई दे रहा है कि संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल ने इतिहास से जुड़ी इस कहानी में अपने किरदार को निभाया ही नहीं है बल्कि दिल खोलकर जीया भी है।
विज्ञापन
5 of 5
छावा
- फोटो : सोशल मीडिया
छावा में विक्की कौशल के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'छावा' के टीजर ने विक्की से प्रशंसकों की उम्मीदें कई गुना अधिक बढ़ा दिया है। फिल्म 'छावा' 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।
Deepika Padukone: जल्द ही दीपिका पादुकोण के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी, न्यू मम्मी के चेहरे का ग्लो आया नजर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।