काफी विवादों के बाद प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ अंतत: 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, ‘फुले’ को पहले 10 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन फिल्म विवादों में फंस गई। फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, मेकर्स ने इन आरोपों को खारिज किया। इसके बाद सेंसर बोर्ड के कई कट के बाद फिल्म अब रिलीज हो चुकी है। वैसे सिर्फ ‘फुले’ ही नहीं बल्कि इस साल रिलीज हुई कुछ अन्य फिल्मों को लेकर भी विवाद उठा और विवादों के बीच ही ये फिल्में रिलीज हुईं। जानते हैं इस साल रिलीज हुई और कौनसी फिल्में हैं, जो विवादों में रहीं।
Controversy: ‘फुले’ ही नहीं, इस साल रिलीज हुई इन फिल्मों को लेकर भी उठा विवाद; ये ब्लॉकबस्टर फिल्म भी शामिल
Controversy On Movies: हाल ही में फिल्म ‘फुले’ को लेकर काफी विवाद उठा, सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में बदलाव की बात कही। जिसके बाद ये फिल्म अंतत: रिलीज हो पाई। लेकिन ‘फुले’ से पहले भी इस साल रिलीज हुई कई फिल्में विवादों का हिस्सा रहीं। जानिए लिस्ट में कौनसी फिल्में हैं शामिल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरजेंसी
इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और स्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा साल 1975 में लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद उठा था। फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। साथ ही सेंसर बोर्ड से भी फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने में काफी विवाद उठा था। हालांकि, बाद में फिल्म डिले होकर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।
छावा
साल 2025 की सबसे बड़ी हिट विक्की कौशल की ‘छावा’ भी विवादों में रही। फिल्म की रिलीज के बाद इस पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए थे। महाराष्ट्र के कई संगठनों ने आरोप लगाया था कि फिल्म में गणोजी और कान्होजी नाम के दो किरदारों को गलत तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में गणोजी और कान्होजी, संभाजी महाराज को धोखा देकर औरंगजेब के साथ मिलते दिखाए गए हैं। जिसको लेकर गणोजी शिर्के और कान्होजी शिर्के के वंशजों ने फिल्म का विरोध किया था। इसके अलावा फिल्म के रिलीज होने के बाद औरंगजेब को लेकर भी देश में एक अलग बहस छिड़ गई थी।
यह खबर भी पढ़ें: Phule Movie :फुले फिल्म रिलीज करने की मांग को लेकर आप ..
जाट
सनी देओल-रणदीप हुड्डा की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘जाट’ को लेकर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही विवादों में भी घिर गई थी। फिल्म के एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय नाराज हो गया था और सनी देओल, रणदीप हुड्डा समेत फिल्म के मेकर्स पर एफआईआर दर्ज हो गई थी। आरोप था कि फिल्म में ईसा मसीह और इसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। हालांकि, विवाद बढ़ने और एफआईआर दर्ज होने के बाद मेकर्स ने माफी मांगते हुए फिल्म से सीन को हटा दिया था।
एल 2 एम्पुरान
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ को लेकर भी काफी विवाद उठा था। फिल्म पर बीजेपी और आरएसएस ने आपत्ति जताई थी। फिल्म पर आरोप थे कि फिल्म में 2002 के गोधरा कांड को दिखाकर एक समुदाय विशेष को बदनाम करने की कोशिश की गई है। साथ ही तथ्यों से भी छेड़छाड़ हुई है। हालांकि, मेकर्स ने इन आरोपों को खारिज किया था। वहीं सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कई लंबे कट लगाए थे। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और सुपरहिट साबित हुई।
यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero X Review: सोशल मीडिया पर ‘ग्राउंड जीरो’ को मिला प्यार, लोग बोले- इमरान की करियर बेस्ट परफॉर्मेंस