झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। सात ग्रामीणों द्वारा स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। चिन्मयी श्रीपदा ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट करते हुए इस घटना पर चिंता व्यक्त किया है। हालांकि, अभिनेत्री की ट्वीट पर यूजर्स भड़क उठे हैं और उन्हें एक्शन लेने जैसी हिदायतें भी दी गई गई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Chinmayi Sripaada: ओलंपिक विजेताओं की बलात्कारियों से तुलना करने पर बुरी फंसी चिन्मयी! जमकर पड़ी लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जब कुछ भारतीय ओलंपिक पदक जीतते हैं तो सभी भारतीयों को गर्व हो सकता है। जब कुछ पुरुष बलात्कार करते हैं तो सभी भारतीय शर्मिंदा भी हो सकते हैं।" अब अभिनेत्री का यह ट्वीट उनपर भारी पड़ गया है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "नहीं। आपने गलत तर्क दिया है। भारत ने ओलंपिक विजेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए पैसे खर्च किए। क्या भारत ने पुरुषों को बलात्कारी बनने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए पैसे खर्च किए?" एक ट्वीट में यह भी लिखा गया, "शर्मिंदा महसूस करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सख्त कानून बनाएं जो अपराधी को दंडित करेगा, चाहे वह किसी राजनेता का चचेरा भाई ही क्यों न हो।"
If all Indians can be proud when ‘few’ Indians win an Olympic medal
All Indians can also be ashamed when ‘few’ men rape.
यही नहीं, एक यूजर ने ट्वीट किया, "आप चाहते हैं कि हम हर 17 मिनट में शर्मिंदा हों? क्योंकि भारत में हर 17 मिनट में एक बलात्कार का मामला होता है। हालांकि, शर्मिंदा होने से महिलाओं की सुरक्षा में कैसे मदद मिलती है?" एक और यूजर ने लिखा "मुझे खेद है कि मुझे उस कपल के बारे में दुख और बुरा महसूस हुआ जो इतने भयानक समय से गुजरे और मैं चाहता हूं कि अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए और पीड़ितों को न्याय दिया जाए।"
हाल ही में, चिन्मयी ने घटना के बाद कई ट्वीट शेयर किए थे। एक रिपोर्टर ने 'भारत में यौन आक्रामकता' के साथ अपने अनुभव के बारे में लिखते हुए एक्स पर खबर साझा की। चिन्मयी ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “अब वे कहेंगे कि यह भारत को बदनाम करने का बहाना है।”
Abhishek Kapoor: फरहान अख्तर के साथ असहमतियों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जिंदगी है, ये सब चलता रहता है..