मेगास्टार चिरंजीवी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर कई सितारे और प्रशंसक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं, अब प्रशंसकों को भी बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अब फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता के जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए हैं।
Vishwambhara: 'विश्वंभरा' से चिरंजीवी का पहला पोस्टर जारी, मेगास्टार के जन्मदिन पर निर्माताओं ने दिया तोहफा
आज खास चिरंजीवी के मौके पर 'विश्वंभरा' के निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा देते हुए अभिनेता का धमाकेदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें चिरंजीवी का दमदार अवतार देखने को मिला है। तस्वीर में चिरंजीवी एक त्रिशूल पकड़े हुए प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में चिरंजीवी एक पहाड़ पर घुटने टेके हुए गंभीर भाव के साथ बैठे हैं।
When darkness and evil take over the world, a 𝗠𝗔𝗚𝗡𝗔𝗡𝗜𝗠𝗢𝗨𝗦 𝗦𝗧𝗔𝗥 shall shine bright to fight🌟
Happy birthday, MEGASTAR @KChiruTweets ❤️🔥
Let the world witness your aura with #Vishwambhara ✨
Get ready for a MEGA MASS BEYOND UNIVERSE, In cinemas from January 10th,… pic.twitter.com/8pqHaIeRIe
इस पोस्टर को साझा करते हुए निर्माताओं ने एक संदेश भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब दुनिया पर अंधकार छा जाएगा तो संतुलन बहाल करने के लिए एक महान सितारा उदय होगा।' जन्मदिन मुबारक हो, मेगास्टार चिरंजीवी। विश्वंभरा के साथ दुनिया को अपनी आभा का गवाह बनने दें। 10 जनवरी, 2025 से सिनेमाघरों में एक मेगा मास बियॉन्ड यूनिवर्स के लिए तैयार हो जाइए।' इससे पहले अभिनेता के जन्मदिन पर ही बीती रात फिल्म के निर्माताओं ने चिरंजीवी का प्री-लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें अभिनेता पीछे खड़े नजर आ रहे थे।
इस दृश्य ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है। प्रशंसक अब बेसब्री से टीजर का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें विश्वम्भर के रूप में चिरंजीवी के दमदार संवादों को दिखाने का वादा किया गया है, जो उम्मीद से पहले ही आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया जा रहा है। डायलॉग साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी का है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी का है।
इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री तृषा और चिरंजीवी 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
