सब्सक्राइब करें

Baby John: कैसा होगा 'बेबी जॉन' में सलमान खान का कैमियो? वरुण धवन ने दिलचस्प अंदाज में उठाया राज से पर्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Nov 2024 01:22 AM IST
सार

वरुण धवन ने प्रशंसकों के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' का सत्र आयोजित किया, जिसके बाद उन्होंने उनके मजेदार सवालों का जवाब देते हुए 'बेबी जॉन' में सलमान खान के कैमियो के बारे में भी बात की। 
 

विज्ञापन
citadel honey bunny actor varun dhawan talks about salman khan cameo in baby john in ask me anything session
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की कुछ झलकियां दर्शकों के सामने पहले ही आ चुकी हैं। इसके साथ वरुण भी फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। फिल्म को लेकर खबर है कि 'बेबी जॉन' में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की भी विशेष भूमिका होगी। वे इसमें मजेदार कैमियो करते नजर आएंगे। अब वरुण ने इस बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं।

Trending Videos
citadel honey bunny actor varun dhawan talks about salman khan cameo in baby john in ask me anything session
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण का आस्क मी एनीथिंग सत्र
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने सलमान खान के कैमियो की खबर की पुष्टि की और इसके बारे में कुछ जानकारी साझा की। दरअसल, वरुण धवन हाल ही में 'सिटाडेल: हनी बनी' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आए। सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें तारीफें मिल रही हैं। ऐसे में उन्होंने अब अपने एक्स अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों के मजेदार सवालों के दिलचस्प जवाब भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
citadel honey bunny actor varun dhawan talks about salman khan cameo in baby john in ask me anything session
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान के कैमियो पर वरुण का जवाब
उनके निजी जीवन और करियर के बारे में अन्य सवालों के अलावा कई प्रशंसकों ने 'बेबी जॉन' में सलमान खान के कैमियो को लेकर भी सवाल किए। एक यूजर ने वरुण धवन से फिल्म में सलमान के कैमियो की लंबाई के बारे में पूछा, जिसके जवाब में बदलापुर अभिनेता ने लिखा, 'मिनट नहीं बोलूंगा, प्रभाव बहुत ज्यादा काफी महीनों का मिलेगा।' अभिनेता का जवाब संतुष्ट करने वाला है, क्योंकि 'सिंघम अगेन' में भी सलमान ने दबंग के 'चुलबुल पांडे' के रूप में कैमियो किया, जिसकी जबर्दस्त चर्चा रही।

citadel honey bunny actor varun dhawan talks about salman khan cameo in baby john in ask me anything session
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

फिल्म में मिलेगा बड़ा तोहफा
एक अन्य प्रशंसक ने पूछा कि बेबी जॉन में सलमान भाई के कैमियो के बारे में कुछ बताइए।' इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने बस फिल्म की रिलीज की तारीख, 25 दिसंबर, 2024 की जानकारी दी। इसके साथ ही एक प्रशंसक ने धवन से पूछा कि क्या एटली निर्मित फिल्म में कोई सरप्राइज पैकेज होगा, अभिनेता ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एक बड़ा पैकेज है, जिसके बाद वरुण के इस जवाब को लोगों ने सलमान खान के कैमियो से जोड़ दिया।

विज्ञापन
citadel honey bunny actor varun dhawan talks about salman khan cameo in baby john in ask me anything session
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

फिल्म के कलाकार
बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे प्रतिभाशाली कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन ए. कालीस्वरन ने किया है और इसे जियो स्टूडियोज, एटली ने ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed