सब्सक्राइब करें

Citadel Honey Bunny: इस दिन उठेगा 'सिटाडेल हनी बनी' की रिलीज डेट से पर्दा, निर्माताओं ने साझा किया पोस्टर

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 25 Jul 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
Citadel Honey Bunny release date will be announced on 1 august in mumbai event raj dk varun dhawan samantha
सिटाडेल हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo

वरुण धवन 'सिटाडेल हनी बनी' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें उनके साथ सामंथा रूथ प्रभु भी मुख्य भूमिका में हैं। अपनी घोषणा के बाद से ही यह सीरीज सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को बेसब्री से इसकी रिलीज की तारीख का इंतजार है। आखिरकार अब निर्माताओं ने प्रशंसकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है और सीरीज की रिलीज डेट के खुलासे को लेकर नए संकेत दिए हैं। 

Trending Videos
Citadel Honey Bunny release date will be announced on 1 august in mumbai event raj dk varun dhawan samantha
सिटाडेल हनी बनी - फोटो : एक्स: @rajndk

'सिटाडेल: हनी बनी' की रिलीज की तारीख का खुलासा 1 अगस्त 2024 को होगा। दरअसल, सीरीज के निर्माताओं ने एक अगस्त को मुंबई में इवेंट का आयोजन किया है। सीरीज से जुड़ी दिलचस्प जानकारी देते के लिए निर्माताओं ने खास पोस्ट साझा किया। एक्स हैंडल पर राज और डीके ने इवेंट की तारीख की घोषणा की और एक फोटो साझा की, जिसमें अंकों के साथ '01.08' लिखा था। जैसे ही उन्होंने पोस्ट साझा किया, प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, 'हनी बनी।' दूसरे ने लिखा, 'इंतजार कर रहा हूं। इस पोस्टर को सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel Honey Bunny release date will be announced on 1 august in mumbai event raj dk varun dhawan samantha
सिटाडेल हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo

'सिटाडेल' यूनिवर्स के भारतीय संस्करण का शीर्षक 'सिटाडेल: हनी बनी' है। वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका निभाएंगे, जहां सामंथा कथित तौर पर हनी का किरदार निभाने वाली हैं, वहीं धवन बनी का किरदार निभाएंगे। 'सिटाडेल: हनी बन्नी' एक प्रेम कहानी के साथ एक गंभीर स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज होगी, जो 90 के दशक की जीवंत टेपेस्ट्री पर आधारित होगी।

Citadel Honey Bunny release date will be announced on 1 august in mumbai event raj dk varun dhawan samantha
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

सीरीज के कलाकारों की बात करें तो 'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण और सामंथा के अलावा के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। इससे पहले सीरीज का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए सामंथा ने कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्शन करूंगी, लेकिन मेरे लिए यहां होना पहले से ही एक बड़ी जीत है, क्योंकि आखिरी पल में मुझे नहीं लगा कि मैं यह कर सकती हूं। मुझे नहीं लगा कि मैं सिटाडेल का हिस्सा बनूंगी। मैं राज, डीके, सीता और अमेजन की बहुत आभारी हूं कि वे वास्तव में मेरे बचाव में आए। मुझे बस शारीरिक रूप से तैयारी करनी थी। मैं पहले से ही बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Citadel Honey Bunny release date will be announced on 1 august in mumbai event raj dk varun dhawan samantha
वरुण-सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम: @varundvn, @samantharuthprabhuoffl

'सिटाडेल हनी बनी' सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय सीरीज है। प्राइम वीडियो इंडिया ने पिछले महीने एक भव्य कार्यक्रम में ट्रेलर जारी किया और सभी शीर्षकों के मोंटाज के हिस्से के रूप में एक छोटी क्लिप भी जारी की। क्लिप में वरुण और सामंथा तीव्र एक्शन करते हुए नजर आए। एक दृश्य में सामंथा दो पिस्तौल पकड़े हुए युद्ध की तैयारी करती हुई दिखाई दीं। इसके साथ वे वरुण के साथ भी एक लड़ाई के दृश्य में नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed