{"_id":"66a2082ed750427972050adb","slug":"ananya-panday-shares-cousin-alanna-panday-baby-river-video-as-he-turns-a-month-old-see-video-here-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: एक महीने का हुआ अलाना पांडे का बेटा, मौसी अनन्या ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया साझा किया वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ananya Panday: एक महीने का हुआ अलाना पांडे का बेटा, मौसी अनन्या ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया साझा किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:41 PM IST
सार
अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने एक महीने पहले अपने बेटे का स्वागत किया था। अलाना ने पिछले कुछ महीनों में अपनी प्रेग्नेंसी डायरी की झलक दिखाई और अब वे अपने बेटे की प्यारी झलकियां साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे-अलाना पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने एक महीने पहले अपने बेटे का स्वागत किया था। अलाना ने पिछले कुछ महीनों में अपनी प्रेग्नेंसी डायरी की झलक दिखाई और अब वे अपने बेटे की प्यारी झलकियां साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने बेते का नाम रिवर रखा है। रिवर के एक महीने के होने पर अनन्या ने खुशी जाहिर की है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस मौके पर अलाना पांडे ने पिछले एक महीने में बेबी रिवर की हर वीक की वीडियो साझा की है। ये वीडियो बेहद ही खूबसूरत हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को साझा कर भांजे पर प्यार लुटाया है। अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर लिखा, 'रिवर, आई लव यूयूयूयूयूयू।'
अलाना पांडे और उनके पति इवोर मैक्रे ने हाल ही में नौ मिनट 43 सेकंड का एक व्लॉग पोस्ट किया, जो उनके बच्चे के आगमन तक के उनके अनुभवों को दर्शाता है। वीडियो में अलाना की गर्भावस्था की झलकियां भी देखने को मिली हैं। इसमें उनके मां बनने की तैयारी के दौरान उसका उत्साह और प्रत्याशा दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अलाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद वीडियो में रिवर के जन्म का दिन पर आता है। इसमें कपल की खुशी को कैद किया गया है, जो अपने बेटे का दुनिया में स्वागत करते हैं। बच्चे का पूरा नाम, एडवर्ड इवोर रिवर मैक्रे VI है। इस व्लॉग का समापन परिवार के साथ मिलकर बच्चे के पहली बार घर आने के साथ होता है, जो उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्कफ़्रंट की बात करें तो अनन्या हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' में कैमियो रोल में नजर आईं। इसमें विक्की के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद वह वेब सीरीज कॉल मी बे में नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसके अलावा अनन्या विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी साइबर-थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।